एक्सप्लोरर

कोयंबटूर में BJP दफ्तर पर हमला, कोच्चि में सरकारी बस में तोड़फोड़... केरल से तमिलनाडु तक PFI का उग्र हुआ प्रदर्शन

NIA Raid: पीएफआई के केरल महासचिव ए अब्दुल सथार का आरोप है कि आरएसएस के नियंत्रण वाली फासीवादी सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों का यूज कर असहमति की आवाज दबाने के प्रयास किया जा रहा है.

NIA Raid On PFI: केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने केरल में आज सुबह से शाम तक की हड़ताल का आह्वान किया है. इस दौरान भारी बवाल की खबर है. केरल से लेकर तमिलनाडु तक जमकर तोड़फोड़ की जा रही है, बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में बीजेपी दफ्तर पर भी हमला किया गया है. कोच्चि में सरकारी बसों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई है. साथ ही, तिरुवनंतपुरम में भी तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है.

PFI के कार्यकर्ताओं ने एनआईए की अगुवाई में कई एजेंसियों द्वारा अपने कार्यालयों, नेताओं के घरों और अन्य परिसर में छापेमारी के विरोध में केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पीएफआई पर देश में आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से वित्तपोषण करने को लेकर ये छापेमारी की थी.

केंद्र सरकार को कहा फासीवादी सरकार

एक PFI  सदस्य ने कहा कि इसकी राज्य समिति ने पाया कि संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ का हिस्सा थी. पीएफआई के राज्य महासचिव ए अब्दुल सथार ने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नियंत्रण वाली फासीवादी सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके असहमति की आवाज को दबाने के प्रयास के खिलाफ राज्य में 23 सितंबर को हड़ताल का आयोजन किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि हड़ताल का आयोजन सुबह 6 बजे से शुरू होगा, जो शाम को 6 बजे तक चलेगा. 

केरल में गुरुवार को भी हुआ प्रदर्शन

इससे पहले गुरुवार सुबह जैसे ही एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियों के देशभर में मौजूद फीएफआई कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी की खबर आई, तो पीएफआई कार्यकर्ताओं ने उन स्थानों की ओर मार्च निकाला, जहां छापे मारे गए और केंद्र व उसकी जांच एजेंसियों के खिलाफ नारे लगाए. पीएफआई के एक सूत्र ने यहां बताया कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्णाकुलम और त्रिशूर समेत लगभग सभी जिलों में प्रदर्शन किए गए. सूत्र ने बताया, ‘छापे मुख्यत: (पीएफआई)राज्य और जिला समितियों के कार्यालय व उसके पदाधिकारियों के आवास पर मारे गए. हालांकि, शुरुआत में हमें लगा कि प्रवर्तन निदेशालय ने छापे मारे हैं, लेकिन बाद में हमें जानकारी मिली कि यह कार्ऱवाई ईडी की तरफ से नहीं, बल्कि एनआईए व उसके साथ मौजूद दूसरी जांच एजेंसियों की तरफ से हो रही है.

ये भी पढ़ें

पंजाब सरकार ने 27 सितंबर को बुलाया विधानसभा का सत्र, सीएम भगवंत मान बोले- राज्यपाल के फैसले के खिलाफ जाएंगे SC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget