एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के बीच पीएम मोदी के घर चल रही है कैबिनेट की बैठक, क्या मिलेगी राहत?

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर देश में हाहाकार है. लोग जगह जगह प्रदर्शन करके विरोध जता रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चलाकर विरोध किया तो जयपुर और इलाहाबाद में लोग सड़कों पर उतर गए.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल को लेकर देश में हाहाकार है. देश के हर कोने में लोग परेशान हैं. इसे लेकर पीएम मोदी के घर चल रही कैबिनेट की बैठक बीते एक घंटे से जारी है. सभी के जेहनों में सवाल है कि क्या आम लोगों को मिलेगी राहत? दरअसल, कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आज फिर पेट्रोल और डीजल 30 पैसे बढ़ गया है. मुंबई में पेट्रोल 84.99 हो चुका है. दिल्ली में पेट्रोल अपने सबसे ऊपरी स्तर 77 रुपये 17 पैसे पर पहुंच गया है. पटना भोपाल में कीमतें 82 रुपये पार हैं. आज मोदी कैबिनेट की बैठक हो रही है इसमें पेट्रोल डीजल के दाम पर चर्चा हो सकती है. दिल्ली में कल ही पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी और आज 30 पैसे की बढ़ोतरी फिर हुई है. यानी दो दिनों के अंदर पेट्रोल 60 पैसे महंगा हो गया. कहां कितने रुपए में बिक रहा है पेट्रोल? आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77 रुपया 17 पैसे है. वहीं कोलकाता में 79 रुपया 83 पैसे, मुंबई में 84 रुपया 99 पैसे और चेन्नई में 80 रुपया 11 पैसा प्रति लीटर है. डीजल की कीमत? दिल्ली में डीजल की कीमत 68 रुपया 34 पैसे, कोलकाता में 70 रुपया 89 पैसा, मुंबई में 72 रुपया 76 पैसा और चेन्नई में 72 रुपया 14 पैसे प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे से इसका सीधा असर आपकी-हमारी जेबों पर पड़ता है. सब्जी, ट्रांसपोर्ट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में इजाफा होने का खतरा बना रहता है. महंगाई को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के बीच पीएम मोदी के घर चल रही है कैबिनेट की बैठक, क्या मिलेगी राहत? पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर देश में हाहाकार है. लोग जगह जगह प्रदर्शन करके विरोध जता रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चलाकर विरोध किया तो जयपुर और इलाहाबाद में लोग सड़कों पर उतर गए. लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं. मोदी सरकार देश को बर्बादी की कगार पर ले आई है. आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. दामों में बढ़ोतरी के मामले में सरकार गंभीर वहीं, बीजेपी अध्सक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के मामले को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं. हम ऐसे फॉर्म्युले पर काम कर रहे हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए जा सकें. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी कहना है कि कीमतों को लेकर सरकार गंभीर है. पेट्रोलियन पदार्थ भी जीएसटी के दायरे में आने चाहिए- IOC चेयरमैन इस बीच इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा है कि उन्हें कीमतों को लेकर सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है. संजीव सिंह ने कहा कि पेट्रोलियन पदार्थ भी जीएसटी के दायरे में आने चाहिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget