एक्सप्लोरर

मेरठ के शख्स का दावा, 10 रुपये की चाय करेगी कोरोना से बचाव, जानें क्या है सच

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के भारत में 137 मामले सामने आ चुके हैं.दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 8 हजार तक पहुंच चुकी है.

मेरठ: देश और दुनिया में फैले कोरोना के कहर के बीच कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक दावा मेरठ के एक शख्स ने भी किया है. मेरठ में कोरोना वायरस से बचाव करने की चाय 10 रुपए में बेची जा रही है. मेरठ कलेक्ट्रेट में बेची जा रही इस चाय को पीने के लिए लोग चाय खरीद कर पी भी रहे हैं. मेरठ के कलेक्ट्रेट में भूरे भाई नाम के एक शख्स लेमन टी बेचकर यह दावा कर रहे हैं कि उनकी चाय कोरोना वायरस से भी पूरी तरह से बचाव करेगी और यह चाय महज 10 रुपये की है.

चाय बेचने वाले भूरे भाई इस बात का दावा कर रहे हैं कि इस चाय में जो मसाला और नींबू है उससे कोरोना वायरस अटैक नहीं कर सकता है. इसी वजह से उनके पास लोगों आ रहे हैं. भूरे भाई का कहना है कि उनकी चाय बहुत स्पेशल है. इसमें निंबू, चाय पत्ती, तेजपात का पत्ता, इलायची, अदरक और मसाला होता है जो कि कई बीमारियों से बचाता है. साथ ही कोरोना से भी बचाव करता है. अब जो दावे भूरा भाई कर रहे हैं चाहे उसमें कोई सच्चाई हा या ना हो लेकिन कोरोना का नाम लेने से भूरे भाई की चाय की बिक्री बढ़ गई है.

क्या है सच? कोरोना वायरस को लेकर देश और दुनिया में दहशत फैली हुई है, कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज सामने नहीं मिला. इसीका फायदा उठा कर लोग भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं और गलत दावे कर रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो 11 रुपये के ताबीज से कोरोना वायरस को ठीक करने का दावा कर रहा था. इसीलिए आपसे अपील है कि इस तरह के किसी भी बहकावे में ना आएं, ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस को दें.

बढ़ रहा है कोरोना का कहर- दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. अब तक इस वायरस की वजह से दुनिया में 7976 मौतें हो चुकी हैं. वहीं भारत में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं. भारत में कोरोना वायरस के 137 मामले सामने आ चुके हैं. भारत में इस वायरस की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज के साथ-साथ मॉल भी बंद कर दिए हैं. कशमीर में विदेशी पर्यटको पर प्रतिबंध लगाया गया है. कोरोना वायरस के चलते लखनऊ यूनिवर्सिटी को 2 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.

इसके अलावा दिल्ली-सभी जिला अदालतों के लॉकअप कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक बंद किए गए हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेल जाकर रिमाइंड की प्रक्रिया को पूरा करेंगे. इतना ही नहीं पुलिस जिन लोगों को गिरफ्तार करेगी उनको भी सीधा तिहाड़ जेल में ले जाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा .

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Live Updates: मौतों के मामले में चीन से आगे निकल सकता है इटली, दुनियाभर में 8 हजार लोगों की मौत

Coronavirus: दीपिका पादुकोण ने लिया सेफ हैंड चैलेंज, कोहली, रोनाल्डो और फेडरर को किया नॉमिनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget