एक्सप्लोरर

Coronavirus: दीपिका पादुकोण ने लिया सेफ हैंड चैलेंज, कोहली, रोनाल्डो और फेडरर को किया नॉमिनेट

कोरोना वायरस से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल ने भारतीय अभिनेत्रियों- दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को कोरोना से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज दिया था. जिसे पुरा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालो कि लिस्ट बहुत लंबी है. इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस एधानोम ने भारतीय अभिनेत्रियों- दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को कोरोना से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज दिया था. इसमें कहा गया था कि वो सोशल मीडिया पर अपना 20 सेकंड तक हाथ धोने का वीडियो शेयर करने के साथ तीन और लोगों को इस चैलेंज के लिए कहें. इसी क्रम में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

कोरोना को रोकने के लिए दीपिका ने सेफ हैंड चैलेंज को पूरा करते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है. ट्वीट करते हुए उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पुर्तगाल के नामी फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर को इस सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नामांकित किया है. शेयर किए गए वीडियो में दीपिका को वॉशरूम के अंदर देखा जा सकता है. जहां वह अपने हाथों को अच्छे से धोती दिख रही हैं. दीपिका खूट ही नल को खोलकर अपने हाथों को धोती दिख रही हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के साथ ही दीपिका ने डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस एधानोम को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करने के लिए धन्यवाद दिया है. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि सभी को कोरोना से बचाव करना होगा. उनका कहना है कि निश्चित रूप से कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित करना सार्वजनिक कार्य है. इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पुर्तगाल के नामी फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर को इस सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नामांकित किया है.

गौर करने की बात है कि शेयर किए गए वीडियो में दीपिका ने हाथ धुलने के दौरान पानी की बचत करती भी दिख रही हैं. बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में कोरोना से बचाव के लिए इस चैलेंज को करने के लिए कहा था. वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा था कि हाथ धोने के दौरान पानी को भी बचाया जाए. आलिया का कहना था कि अगर हाथ धुलने के दौरान पानी को व्यर्थ बहाया गया तो इससे जल संकट की भी स्थिति समाज के सामने पैदा हो सकती है.

View this post on Instagram
 

????

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

बता दें कि मौजूदा समय में चीन के वूहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है. कोरोना के कारण बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है. वहीं भारत में इसे राष्ट्रीय आपदा करार दिया गया है.

Coronavirus पर वीडियो शेयर कर बुरी फंसी दिव्यांका त्रिपाठी, हो गई ट्रोल लिट्टी चोखा की दुकान करते थे खेसारी लाल यादव, अब एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतनी मोटी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5फिल्मों के रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget