एक्सप्लोरर

Go First Air: अब गो फर्स्ट एयर की फ्लाइट में बदसलूकी, यात्री ने एयर होस्टेस को अपने पास बैठने को कहा, की अश्लील बातें

Go First Flight: गो फर्स्ट एयरलाइन ने डीजीसीए को मामले की पूरी जानकारी दी है. इसकी शिकायत फ्लाइट क्रू ने सीआईएसएफ से भी की है.

Go First Air News: फ्लाइट में बदसलूकी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब गो फर्स्ट एयर (Go First Air) की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी का मामला सामने आया है. एयर होस्टेस के साथ विदेशी यात्रियों ने बदसलूकी की है. एक विदेशी यात्री ने एयर होस्टेस (Air Hostess) को अपने पास बैठने को कहा था और एक यात्री ने एयर होस्टेस से अश्लील बातें की थी. गोवा (Goa) में बने नए एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी. 

ये घटना 5 जनवरी की है. फ्लाइट क्रू ने इसकी शिकायत सीआईएसएफ से की है. साथ ही एयरलाइन ने इस घटना की पूरी डिटेल्स डीजीसीए (DGCA) से शेयर की हैं. हाल ही में यात्रियों और एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. 

फ्लाइट में बदसलूकी के मामले बढ़े

इससे पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में भी एक यात्री के महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का मामला सामने आया था. दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान की बिजनेस क्लास में बुजुर्ग महिला सहयात्री पर नशे की हालत में पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है. 

एअर इंडिया ने मांगी माफी

महिला की ओर से एअर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने चार जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने महिला सहयात्री पर पेशाब करने की घटना के लिए शनिवार को माफी भी मांगी. साथ ही कहा कि चालक दल के चार सदस्यों और एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है. एअरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है. 

इंडिगो की एयर होस्टेस के साथ की थी बदतमीजी 

इसके अलावा हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें इंडिगो की एयर होस्टेस के साथ यात्री ने बदतमीजी की थी. दरअसल, एक यात्री और एक इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट के बीच खाने के ऑप्शन को लेकर बहस छिड़ गई थी. घटना का लगभग एक मिनट लंबा वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किया गया था और वीडियो शूट करने वाले उपयोगकर्ता के अनुसार, यह घटना इंडिगो की इस्तांबुल-दिल्ली उड़ान पर हुई थी. 

वीडियो में, फ्लाइट अटेंडेंट और यात्री के बीच तीखी बहस देखी गई थी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंडिगो (Indigo) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा था कि उड़ान पर उनके चालक दल के नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा क्योंकि यात्री ने बुरा व्यवहार दिखाया था और फ्लाइट अटेंडेंट में से एक का अपमान किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Air India controversy: दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया के तीन पायलटों का बयान किया दर्ज, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आग का गोला बनी बस, 38 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
आग का गोला बनी बस, 38 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
'जंतर-मंतर के बाद का भारत...', सौरव दास ने EC विवाद पर सरकार को दी चेतावनी
'जंतर-मंतर के बाद का भारत...', सौरव दास ने EC विवाद पर सरकार को दी चेतावनी
ECI SIR Row Live Updates: 'विश्वसनीयता खत्म की', विपक्ष ने SIR विवाद पर ज्ञानेश कुमार को घेरा
LIVE: 'विश्वसनीयता खत्म की', विपक्ष ने SIR विवाद पर ज्ञानेश कुमार को घेरा
भारत की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में अलर्ट, कब होगा लैंडफॉल?
भारत की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में अलर्ट, कब होगा लैंडफॉल?

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पानी की किल्लत और थकाऊ ड्यूटी, अमेरिकी युद्धपोत पर 8 सैनिकों का सुसाइड अटेम्प्ट
पानी की किल्लत और थकाऊ ड्यूटी, अमेरिकी युद्धपोत पर 8 सैनिकों का सुसाइड अटेम्प्ट
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! कई युवकों ने की छेड़खानी
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! कई युवकों ने की छेड़खानी
'जंतर-मंतर के बाद का भारत...', सौरव दास ने EC विवाद पर सरकार को दी चेतावनी
'जंतर-मंतर के बाद का भारत...', सौरव दास ने EC विवाद पर सरकार को दी चेतावनी
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म, वजह भी बताई
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
फोन की लत छुड़ाने को स्कूल ने रचा खौफनाक ड्रामा, सदमे में आ गए बच्चे
फोन की लत छुड़ाने को स्कूल ने रचा खौफनाक ड्रामा, सदमे में आ गए बच्चे
Embed widget