एक्सप्लोरर

इमरजेंसी को लेकर पीएम मोदी के वार पर खरगे का पलटवार, कांग्रेस प्रमुख ने कहा- जरूरत से ज्यादा बोले...

Parliament Session: पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा मौका 60 साल बाद आया है. जब लोगों ने किसी सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए चुना है, तो इसका मतलब है कि उसकी मंशा, उसकी नीतियों और उसके समर्पण पर मुहर लगी है.

Parliament Session: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 जून) को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर 'आपातकाल' को लेकर हमला बोला. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ होगी और उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र पर एक "काला धब्बा" बताया. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी आज ज़रुरत से ज़्यादा बोले. इसे कहते हैं, रस्सी जल गई, बल नहीं गया.

रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल, ये संसद सत्र लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद हो रहा है. जहां एक ओर विपक्ष अपने अच्छे प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहा है, जिसने बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से नीचे रोक दिया. वहीं, पीएम मोदी अपने एनडीए सहयोगियों के समर्थन से प्रधानमंत्री पद पर तीसरी बार चुने गए हैं. जबकि, विपक्ष सदन में सरकार को घेरने के लिए अपनी संख्या बल का उपयोग करने की योजना बना रहा है.

सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में 3 गुना ज्यादा करेगी मेहनत- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को झटका भले ही लगा हो, लेकिन उसके पास विपक्ष को अपनी राह पर चलने देने की कोई योजना नहीं है. पीएम मोदी ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में 3 गुना ज्यादा मेहनत करेगी और तीन गुना परिणाम देगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आजादी के बाद यह दूसरी सरकार है जिसे लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है.

पीएम मोदी ने मीडिया से कहा, "ऐसा मौका 60 साल बाद आया है. जब लोगों ने किसी सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए चुना है, तो इसका मतलब है कि उसकी मंशा, उसकी नीतियों और उसके समर्पण पर मुहर लगी है. मैं इसके लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं.

विपक्ष लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- PM मोदी

तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल पर बोलते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि "कल भारतीय लोकतंत्र पर लगे काले धब्बे के 50 साल पूरे हो रहे हैं. नई पीढ़ी यह नहीं भूलेगी कि कैसे भारतीय संविधान को खत्म किया गया, कैसे देश को जेलखाने में बदल दिया गया और लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया गया. उन्होंने कहा कि इस 50वीं वर्षगांठ पर देश यह संकल्प लेगा कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विपक्ष लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा.

प्रधानमंत्री विपक्ष को चेतावनी दे रहे हैं- मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री की टिप्पणियों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नीट, पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना या मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बोलेंगे. उन्होंने कहा लेकिन आप विपक्ष को चेतावनी दे रहे हैं. आप 50 साल पुराने आपातकाल की बात कर रहे हैं, लेकिन पिछले 10 सालों में अघोषित आपातकाल को भूल गए हैं. खड़गे ने कहा कि लोगों ने "मोदीजी के खिलाफ जनादेश दिया है. कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भारत का विपक्षी दल संसद के अंदर और बाहर लोगों की आवाज उठाएगा.

ये भी पढ़ें: Air India Flight Delayed: एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget