एक्सप्लोरर

Parliament Session: कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम को राज्यसभा में आया चक्कर, नीट के मुद्दे पर वेल में कर रही थीं प्रदर्शन, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Parliament Special Session: नीट पेपर लीक का मुद्दा संसद में जमकर गूंज रहा है. विपक्ष इसको लेकर लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

Congress Protest On NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले पर विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्यसभा में भी विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को चक्कर आ गए और वो गिर गईं, जिसके बाद उन्हें संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया. वे NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी यह घटना हुई. उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फूलो देवी नेताम के बीमार पड़ने को लेकर विपक्षी सांसदों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं और उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "इस सरकार में इंसानियत और शालीनता नहीं है. हमारी एक साथी (कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम) बेहोश हो गईं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. हम उनसे वहीं मिलने जा रहे हैं."

जानिए किसने क्या कहा?

बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, "हम एनईईटी पर बहस चाहते थे. जब ऐसा नहीं हुआ तो हम सदन के वेल में चले गए, हमने विरोध किया, हमने एनईईटी पर चर्चा की मांग की, इसकी भी अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद, कुछ मिनट पहले, राज्यसभा की एक माननीय सदस्य फूलो देवी नेताम बेहोश हो गईं. उन्हें आरएमएल अस्पताल में शिफ्ट किया गया, हम मिलने जा रहे हैं. हमने केवल अनुरोध किया था कि सदन को स्थगित कर दिया जाना चाहिए क्योंकि माननीय सदस्य बेहोश हो गई थीं, वह भी नहीं किया गया. इसलिए, सभी विपक्षी दलों ने विरोध में वॉकआउट किया." 

विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा, "वे (एनडीए सरकार) कोई दया नहीं दिखा रहे हैं और सदन को चलाना जारी रखे हुए हैं. इसलिए, हमने विरोध में वॉकआउट किया है क्योंकि वह (कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम) बेहोश हो गईं, फर्श पर गिर गईं और सरकार की ओर से कोई चिंता नहीं दिखाई गई."

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज राज्यसभा में ऐसी घटना हुई. एक महिला सांसद बेहोश हो गईं और पाया गया कि उनका रक्तचाप लगभग स्ट्रोक के स्तर पर था. हमारे पक्ष के 12 सांसद उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं. सत्र अभी भी चल रहा है, क्या एक महिला सांसद की जान की कोई कीमत नहीं है? मैं इस व्यवहार से हैरान हूं."

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राहुल का माइक किया गया बंद? स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं होता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget