एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा संसद हमले का मास्टरमाइंड ललित, जानें पुलिस ने लगाए हैं क्या-क्या आरोप

Parliament security breach Update: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले के मास्टरमाइंड ललित झा की आज शुक्रवार (22 दिसंबर) को कोर्ट में पेशी होनी है.

Parliament security breach News: संसद भवन में घुसकर हंगामा करने की पूरी प्लानिंग बनाने वाले कथित मास्टरमाइंड ललित झा की पुलिस कस्टडी आज शुक्रवार (22 अक्टूबर) को पूरी हो रही है. उसे एक बार फिर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम एक बार फिर उसकी रिमांड की मांग करने वाली है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम ने बिहार के दरभंगा स्थित उसके घर जाकर घर वालों से लंबी पूछताछ की है. 15 दिसंबर को कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ललित झा ही पूरे प्लान का मास्टरमाइंड है. उसी ने योजना बनाई थी कि किस तरह से संसद भवन में घुसकर हंगामा करना है. 

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों का फोन किया था जमा
यहां तक कि संसद परिसर के अंदर गए दो लोग और बाहर प्रदर्शन कर रहे दो अन्य लोगों के मोबाइल फोन उसने जमा रख लिए थे. विरोध प्रदर्शन का वीडियो बनाने के बाद राजस्थान भाग गया था. वहां जाकर उसने फोन जला दिए थे. उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने जले हुए फोन के टुकड़े बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. ललित झा लंबे समय तक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बड़ाबाजार और बागुईहाटी इलाके में रहा था. वहां भी दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है और लगातार जांच पड़ताल हो रही है.

कर्नाटक और यूपी से पकड़े गए हैं दो और आरोपी
मामले में दो और आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. एक का नाम साई कृष्ण जगली है जो कर्नाटक का रहने वाला है. उसके पिता सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारी रहे हैं. जबकि दूसरे का नाम अतुल कुलश्रेष्ठ है जो उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला है. इन दोनों से पूछताछ के बाद इन्हें हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली ले आई है. सुरक्षा चूक मामले में पहले से छह आरोपी गिरफ्तार हैं.

छह लोग हैं हिरासत में
मामले में ललित झा के अलावा पांच अन्य लोग गिरफ्तारी के बाद हिरासत में हैं. इनमें से मैसूर का रहने वाला मनोरंजन डी, लखनऊ का सागर शर्मा, हरियाणा की नीलम आजाद, महाराष्ट्र के लातूर का अमोल शिंदे, राजस्थान का महेश कुमावत को एक दिन पहले गुरुवार को ही एक हफ्ते की पुलिस डिमांड पर भेजा गया है. अब आज शुक्रवार को ललित की पेशी है.

ललित के खिलाफ ये आरोप
 इन लोगों ने 13 दिसंबर को संसद भवन में घुसकर हंगामा खड़ा किया था. ललित झा की निशानदेही पर जले हुए फोन की बरामदगी के बाद, पुलिस ने पहले से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 201 (सबूत नष्ट करना/साक्ष्य गायब करना) जोड़ने का फैसला किया है. झा ने संसद के बाहर अमोल और नीलम के विरोध प्रदर्शन का वीडियो बनाने के बाद इसे कई लोगों के साथ शेयर भी किया और उन्हें इसे प्रसारित करने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें :सुरक्षा में चूक, 146 सांसदों का निलंबन, महुआ मोइत्रा की बर्खास्तगी और कई अहम बिलों को मंजूरी...संसद सत्र की खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget