एक्सप्लोरर

आतंकवाद को प्रायोजित करने के सबूतों को पाक के नेतृत्व ने खुद कबूल किया- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा, "वैश्विक आतंक का चेहरा बन गया ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में मिला था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उसे संसद से ‘शहीद’ कहकर महिमामंडित किया था."

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. दुनिया भर के आतंकवादियों लिए सुरक्षित पनाहगाह बने पाकिस्तान ने बेशर्मी के साथ भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान के ‘जानबूझकर किए जा रहे इस तरह के प्रयासों’ पर कोई भरोसा नहीं करेगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसकी चालों से वाकिफ है और इस्लामाबाद के आतंकवाद को प्रायोजित करने के सबूतों को उसके खुद के नेतृत्व ने कबूल किया है.

भारत की इस तीखी प्रतिक्रिया से एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था और इल्जाम मढ़ा था कि पाकिस्तान में हुए कुछ आतंकी हमलों के पीछे भारत का हाथ है.

श्रीवास्तव ने इन आरोपों पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘यह भारत-विरोधी दुष्प्रचार की एक और व्यर्थ कवायद है. भारत के खिलाफ ‘सबूत होने’ के तथाकथित दावों की कोई प्रामाणिकता नहीं है और ये मनगढ़ंत तथा कल्पित हैं.’’

श्रीवास्तव ने पाकिस्तान की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पड़ोसी देश की सरकार की आंतरिक राजनीति तथा अर्थव्यवस्था संबंधी नाकामियों से ध्यान हटाने एवं जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन एवं घुसपैठ समेत सीमापार से आतंकवाद को उचित ठहराने की जानबूझकर की गयी कोशिश करार दिया.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वैश्विक आतंक का चेहरा बन गया ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में मिला था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उसे संसद से ‘शहीद’ कहकर महिमामंडित किया था. उन्होंने पाकिस्तान में 40,000 आतंकियों की मौजूदगी की बात कबूली थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बड़े गर्व से पुलवामा आतंकी हमले में उनके प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाकिस्तान की संलिप्तता और सफलता का दावा किया था जिसमें 40 भारतीय जवान शहीद हो गये थे.’’

श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों के तार पाकिस्तान से जुड़े मिले हैं और मनगढ़ंत दस्तावेजों तथा झूठे विमर्श को जोड़कर पाकिस्तान इस तरह की हरकतों से दोषमुक्त नहीं हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि दुनिया उसे जवाबदेह ठहराएगी.’’

यह भी पढ़ें:

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वक्त बहुत काम आती है इन बेसिक टर्म्स की जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget