एक्सप्लोरर

PM Modi in Ram Mandir: इस पाकिस्‍तानी ने विरोधियों को फटकारा, कहा- सऊदी किंग मक्‍का जा सकते हैं तो मोदी 'राममय' क्‍यों नहीं हो सकते

PM Modi in Ram Mandir: अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के बीच पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ कमर चीमा ने पीएम मोदी का समर्थन किया है, चीमा ने विरोधियों को जमकर लताड़ लगाई है.

PM Modi in Ram Mandir: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या जाने पर पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक कमर चीमा ने कहा कि अगर सऊदी बादशाह मक्‍का जा सकते हैं तो भारतीय प्रधानमंत्री अयोध्‍या क्‍यों नहीं जा सकते. उन्‍होंने विरोध कर रहे पाकिस्‍तानियों को सलाह भी दी.

दरअसल, अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमाम तीर्थस्‍थलों पर जाने की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले पीएम मोदी लगातार व्रत रख रहे हैं. पीएम के इस रामभक्ति की दुनियाभर में काफी चर्चा है. 

पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक कमर चीमा कहते हैं कि अगर सऊदी प्रिंस मक्‍का जा सकते हैं, पाकिस्‍तानी पीएम मस्जिद जा सकते हैं और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन शपथ लेने से पहले चर्च जा सकते हैं तो पीएम मोदी की भक्ति और उनके अयोध्‍या जाने पर क्‍यों हायतौबा हो रही है. कमर चीमा ने पीएम मोदी की भक्ति की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है.

पीएम का अयोध्या जाना उनका हक- चीमा
पीएम मोदी के अयोध्या जाने को कमर चीमा ने उनका निजी हक बताते हुए कहा- पाकिस्‍तान को यह देखना चाहिए कि पीएम मोदी हमारे खिलाफ क्‍या कर रहे हैं और हमारे पक्ष में क्‍या कर रहे हैं. अगर मोदी पाकिस्‍तान के खिलाफ कर रहे हैं तो हमें अपनी चीजों को उस हिसाब से व्‍यवस्थित करना चाहिए न कि पीएम मोदी के धर्म की आलोचना करना चाहिए. हमें अपने मजहब पर काम करना चाहिए, उन्‍हें अपने धर्म पर काम करने दीजिए. 

कमर चीमा ने अपनी सरकार और लोगों को सलाह दी कि हमें भारत के कश्‍मीर में उठाए कदम की आलोचना करनी चाहिए. आज भारत की एक बड़ी तादाद में जनता पीएम मोदी का समर्थन कर रही है तो हमें इससे कोई दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए. कमर चीमा ने कहा कि जो बाइडन, इमैनुअल मैक्रां, सऊदी प्रिंस, चीन के राष्‍ट्रपति सभी भारत के साथ अच्‍छे रिश्‍ते करके बैठे हैं. इसकी वजह यह है कि उन्‍हें पता है कि भारत उनके लिए महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी है.

कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्‍तान के लोग आलोचना कर रहे हैं लेकिन सऊदी और यूएई में हिंदुओं का समर्थन किया जा रहा है. यूएई में तो मंदिर बन रहे हैं. उन्‍होंने कहा अयोध्या में भारत के हिंदुओं का वेटिकन स‍िटी बन रहा तो हमें इससे कोई दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए.

पाकिस्तानी विश्लेषक कमर चीमा ने कहा कि पीएम मोदी सांस्‍कृतिक, आध्‍यात्मिक और सामाजिक एकता लाना चाहते हैं. वे विकास पर भी फोकस कर रहे हैं ताकि फिर से सत्‍ता में आ सकें. उन्‍होंने भारत के मुस्लिमों को सलाह दी कि वे इससे फायदा उठाएं न कि राजनीति करें.

चीमा ने भारतीय मुस्लिमों को दी नसीहत
कमर चीमा ने कहा  भारत में 15 फीसदी मुस्लिम हैं लेकिन 85 प्रतिशत तो हिंदू हैं, हमें उनका भी सम्‍मान करना चाहिए. उन्‍होंने माना कि पाकिस्‍तान में हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है. भारतीय यह सवाल उठाते हैं कि क्‍यों पाकिस्‍तान में हिंदुओं की आबादी घटी है. आप इस सवाल को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. यह बिल्‍कुल सही सवाल है. 

चीमा ने कहा पीएम मोदी भारत में बहुत लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं. वह तीसरी बार सत्‍ता में आ सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि मोदी ने अयोध्‍या को विकास से भी जोड़ दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget