एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान संग होना चाहिए युद्ध', केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किससे कहा ये

रामदास आठवले ने कहा, "पहलगाम में जो हमला हुआ, वह ठीक नहीं है. पाकिस्तान बार-बार आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत के ऊपर हमला करवाने और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का काम करता आया है.

Pahalgam Terror Attack: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार (5 मई 2025) को केंद्र सरकार से मांग की कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, "पहलगाम में जो हमला हुआ, वह ठीक नहीं है. पाकिस्तान बार-बार आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत के ऊपर हमला करवाने और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का काम करता आया है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटक जाने लगे थे, जिसके कारण वहां के मुसलमानों को बहुत ज्यादा रोजगार मिलने लगा था. इसलिए, पाकिस्तान ने विचार किया कि ऐसा हमला करें, जिससे पर्यटक आना बंद हो जाए, लेकिन लोग डरें नहीं."

'पाकिस्तान संग होना चाहिए युद्ध'

उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने हमले को गंभीरता से लिया और मेरी पार्टी की मांग है कि पाकिस्तान के साथ एक बार आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए. एक बार पाकिस्तान के साथ युद्ध होना चाहिए. पाकिस्तान के साथ हम अच्छे संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान हमेशा कुछ न कुछ भारत के खिलाफ हरकत करता रहता है. भारत बहुत ही जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाएगा."

'40 साल बाद कांग्रेस ने अपनी गलती मानी'

राहुल गांधी के 1980 के दशक की कांग्रेस पार्टी की गलतियों को लेकर माफी मांगने पर रामदास आठवले ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और वह कांग्रेस की गलती मान रहे हैं, यह अच्छी बात है. 40 साल बाद कांग्रेस ने अपनी गलती मानी है और ऐसे ही एक-एक गलती मानेगी."

कांग्रेस की 'डिवाइड एंड रूल' की नीति

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने और मुसलमानों को समर्थन देने के नाम पर समाज में फूट डालने का काम किया. कांग्रेस पार्टी ने 'डिवाइड एंड रूल' की नीति अपनाई है. इस नीति के कारण ही वह इतने साल तक सत्ता में रही. वहीं, पीएम मोदी सबका साथ-सबका विकास चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी ने जो गलती की, उसी के कारण पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 2029 में भी एनडीए की सरकार बनेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget