एक्सप्लोरर

'खुफिया नाकामी की वजह से हुआ पहलगाम आतंकी हमला', ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Asaduddin Owaisi on Pahalgam Terror Attack: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी ज्यादा खतरनाक और पीड़ादायक है.

Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का नतीजा है. उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी ज्यादा खतरनाक, निंदनीय और पीड़ादायक है.

म्मीद है कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी- ओवैसी

हैदराबाद के सांसद ने यहां मीडिया से बातचीत में इस घटना की कड़ी निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार सभी आतंकवादियों को सबक सिखाएगी और पीड़ितों के परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में आतंकवादियों ने बेगुनाह लोगों का धर्म पूछा और अंधाधुंध गोली लगाकर उनकी हत्या कर दी. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. हमें उम्मीद है कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह खुफिया नाकामी भी है.’’

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को यह देखना चाहिए कि उनकी (आतंकवाद को रोकने की) नीति किस हद तक सफल हो रही है या नहीं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से आए आतंकवादियों का इरादा भारत में आतंक फैलाना और निर्दोष लोगों की हत्या करना है. ओवैसी ने कहा, ‘‘यह एक पीड़ा देने वाली घटना है और यह नरसंहार है.’’

कश्मीर में पर्यटन उद्योग को नुकसान- ओवैसी

ओवैसी कहा कि एआईएमआईएम घटना के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती है. उन्होंने कहा कि (कुछ ताकतों द्वारा) कश्मीर में पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई  घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि 26 मृतकों में दो विदेशी थे जो संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से थे तथा दो स्थानीय नागरिक थे.

यह भी पढ़ें -

Pahalgam Terror Attack: भारत लेगा बदला! डिफेंस मिनिस्ट्री की हाईलेवल मीटिंग में आदेश- नेवी, एयरफोर्स और आर्मी रहें अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget