एक्सप्लोरर

WB Politics: 50 विधायकों संग राज्यपाल से मिले शुभेंदु, बीजेपी के 20 से अधिक MLA की गैरमौजूदगी से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी के विधायकों ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी विधायकों की अगुवाई में सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी के करीब 74 विधायकों में से 50 विधायक ही मौजूद रहे.

BJP  की बैठक में जिन विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया वो अब BJP के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं. पश्चिम बंगाल में BJP ने 77 सीटें जीती थी. इनमें से मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि कई और विधायक टीएमसी में शामिल हो सकते हैं. दो विधायक पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं. दोनों सांसद हैं.

सूत्रों के अनुसार कई BJP विधायकों ने उत्तर बंगाल से दक्षिण बंगाल आने में तक़लीफ़ या फिर कोरोना काल में ट्रेन नहीं चलने का कारण बताया. लेकिन सवाल तब खड़े हुए जब क़रीब 100 किलोमीटर दूर नदिया ज़िले के विधायक बिस्वजीत दास बैठक में नहीं आए.

यह पहला मौक़ा था जब शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के विधायक राज्यपाल से मिले. पहले 30 विधायकों को अनुमति दी गई थी लेकिन संख्या बढ़ जाने के बाद कोविड
प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर सभी को बुला लिया गया.

अब सवाल ये उठ रहे हैं जो विधायक नहीं आए इसकी वजह क्या है? सिर्फ़ गाड़ी, ट्रेन और बस का नहीं होना है या फिर इच्छा शक्ति जो अब BJP से मोहभंग होकर के तृणमूल कांग्रेस की ओर जा रहे हैं.

आसनसोल से विधायक अग्निमित्र पॉल की तबियत ख़राब है. अलीपुरद्वार से सुमन कांजीलाल ने बताया कि उन्हें गाड़ी या ट्रेन की सुविधा नहीं है इसलिए नहीं आ पाए. वहीं मालती राधा रॉय की अनुपस्थिति भी सवाल खड़े कर रही है.

दरअसल, मुकुल रॉय के TMC में शामिल होने के बाद बीजेपी के कुछ विधायकों के टीएमसी में शामिल होने की अटकलें हैं. संभव है कि एक हफ़्ते में ज़मीनी स्तर पर कई कार्यकर्ता, विधायक और दो सांसद भी तृणमूल कांग्रेस में घर वापसी कर जाएं.

BJP में एक बड़े नेता ने कहा कि अगर प्रोटोकॉल 20 विधायकों के लिए तोड़ा जा सकता है तो बाक़ी 20 विधायकों को भी बुलाकर राज्यपाल के सामने परेड करवाई जा सकती थी. उनकी बात रखी जा सकती थी.

पार्टी राज्य में बढ़ रही हिंसा की घटनाएं और BJP कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना को बार बार उजागर करने की कोशिश कर रही है लेकिन अंदरूनी कलह है कि ख़त्म होती नज़र नहीं आ रही है.

पश्चिम बंगाल: रियायतों के साथ 1 जुलाई तक बढ़ीं कोरोना से जुड़ी पाबंदियां, एक क्लिक में जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget