एक्सप्लोरर

'प्राण जाए पर वचन न जाए', ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने याद दिलाया आतंक को मिट्टी में मिलाने का वादा

PM Modi In Bihar: पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के दुश्मनों से है, फिर वो चाहे सीमा पार हों या फिर देश के भीतर हों.

PM Modi On Operation Sindoor: बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को कहा कि जब बिहार आया तो वचन दिया था कि जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा है, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे. अब मैं अपना वचन पूरा करने के बाद फिर आया हूं. काराकाट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न तो रुकी है और न थमी है.

पीएम मोदी ने कहा, "अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. कितने निर्दोष नागरिक मारे गए. इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश को वादा किया था, वचन दिया था, बिहार की धरती पर आंख में आंख मिलाकर हमने कह दिया था. आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती पर मैंने कहा था उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं. इन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाडा़ था. हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है. ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है."

'भारत ने अभी अपने तरकश से सिर्फ एक तीर निकाला है'

उन्होंने कहा, "बिहार वीर कुंवर सिंह जी की धरती है. यहां के हजारों नौजवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी खपा देते हैंं. ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी बीएसएफ का भी अभूतपूर्व पराक्रम देखा. हमारी सीमाओं पर तैनात बीएसएफ के जांबाज सुरक्षा की अभेद्य चट्टान हैं. बिहार के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. बिहार की धरती से दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है. दुश्मन समझ लें, ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है, न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा. हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है. फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो.

'हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कर रहे खात्मा'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बीते सालों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं. कुछ साल पहले तक सासाराम, कैमूर और आसपास के इन जिलों में क्या हालात थे. नक्सलवाद कैसे हावी था. इन लोगों का बाबा साहब के संविधान पर कोई विश्वास नहीं था. 2014 के बाद से हमने इस दिशा में और तेजी से काम किया. हमने माओवादियों को उनके किए की सजा देनी शुरू की. जब शांति होती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं."

ये भी पढ़ें: 'इस्लाम के नाम पर फैला रहे हिंसा, हिंदू, बौद्ध, ईसाइयों को...', सबसे बड़े इस्लामिक मुल्क इंडोनेशिया के मुस्लिम बोर्ड की ये बात सुन ले पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget