एक्सप्लोरर

BSF की स्ट्राइक में पाकिस्तान की 72 चौकियां हुई थीं तबाह... ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो आया सामने

Operation Sindoor BSF New Video: नए वीडियो में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बीएसएफ के सटीक हमले को दिखाया गया है. आतंकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.

Operation Sindoor New Video: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इसको लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. पहले सेना ने वीडियो और फोटो जारी करके इस ऑपरेशन की जानकारी दी. अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया है और कहा कि बीएसएफ ने पाकिस्तान की 72 चौकियां तबाह कीं.

मंगलवार (27 मई, 2025) को जारी किए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक नए वीडियो में बीएसएफ की ओर से पाकिस्तानी क्षेत्र में अंदर तक आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले दिखाए गए हैं. पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी जान बचाते हुए भागते दिख रहे हैं तो आतंकी ठिकानों को भी तबाह करते हुए दिखाया गया है. साथ ही पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करते हुए दिखाया गया है. 

'लश्कर के लॉन्च पैड को कर दिया तबाह'

मीडिया को संबोधित करते हुए बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि बीएसएफ ने अखनूर, सांबा और आरएस पुरा सेक्टरों में कई आतंकी लॉन्च पैड ध्वस्त कर दिए, जिनमें लोनी, मस्तपुर और छब्बारा भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, "9-10 मई को पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की और बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया. जवाब में हमने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोनी लॉन्च पैड पर हमला किया और काफी नुकसान पहुंचाया."

उन्होंने कहा, "हमने कई दुश्मन चौकियों, टावरों और बंकरों को तबाह करके जवाब दिया. करीब 72 पाकिस्तानी चौकियों और 47 अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया. बीएसएफ को संपत्ति या बुनियादी ढांचे का कोई नुकसान नहीं हुआ."

पाकिस्तान पर नहीं किया जा सकता भरोसा

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, क्योंकि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पहले भी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 से 50 संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम कर दिया. उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों की एक बड़ी घुसपैठ को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: चौकियां और आतंकी लॉन्चपैड बन गए आग का गोला! मैदान छोड़ भागे PAK रेंजर्स, अब ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा BSF ने जारी किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget