एक्सप्लोरर

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बड़ी बढ़ोतरी, आज आए 2500 से ज्यादा केस

Coronavirus Updates: बीएमसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2510 केस आए हैं और एक की मौत हुई है. मंगलवार को 1377 केस की पुष्टि हुई थी.

Coronavirus News Cases In Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. कल के मुकाबले करीब दोगुने केस की आज पुष्टि हुई है. बीएमसी की तरफ से शाम के करीब सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2510 केस आए हैं और एक की मौत हुई है. वहीं मंगलवार को 1377, सोमवार को 809, रविवार को 922, शनिवार को 757, शुक्रवार को 683 और गुरुवार को 602 मामलों की पुष्टि हुई थी.

कोरोना की रफ्तार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने दिन में कहा था कि, "पिछले हफ्ते 150 मामले हर रोज़ आ रहे थे. अब लगभग दो हज़ार मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई आज दो हज़ार दैनिक मामलों को पार कर सकता है."

वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में कोविड-19 के नये मामलों के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर बुधवार को चिंता जताई और इसे एक “डरावनी स्थिति” करार दिया. उन्होंने कहा कि पिछले आठ-दस दिन में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हजार से छह हजार के बीच रही है.

राजेश टोपे ने कहा, ‘‘मुंबई में रोजाना 51,000 नमूनों की जांच की जा रही है, लेकिन यदि 2,200 लोग संक्रमित मिलते हैं तो संक्रमण दर 4 प्रतिशत है, जो सही नहीं है. हमें सतर्क रहना होगा.’’

मंत्री ने लोगों से आपसी दूरी बनाकर रखने और मास्क पहनने का आग्रह किया. टीकाकरण बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है और सभी दलों के नेताओं, धार्मिक नेताओं तथा गैर-सरकारी संगठनों को लोगों से टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील करनी चाहिए.

Delhi-Mumbai में Corona का ग्राफ चढ़ा, उपराज्यपाल ने CM केजरीवाल संग की बैठक, Aditya Thackeray के बयान से बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget