एक्सप्लोरर

तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, क्या है उनका कार्यक्रम?

Oman Sultan Visit India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर म‍िले निमंत्रण के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत दौरे पर पहुंचे. श‍न‍िवार (16 द‍िसंबर) को उनकी पीएम मोदी के साथ मीट‍िंंग होगी.

Oman Sultan Haitham Bin Tariq: अरब दुन‍िया के सबसे पुराने स्‍वतंत्र राज्‍य ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अपने पहली राजकीय यात्रा पर शुक्रवार (15 द‍िसंबर) को भारत (नई दिल्ली) पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 'एक्‍स' पर पोस्ट शेयर कर इस बाबत जानकारी दी.

बागची ने कहा, "केंद्रीय व‍िदेश राज्‍य मंत्री वी. मुरलीधरन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया. यह यात्रा भारत और ओमान के बीच की मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी."

एस जयशंकर से होगी मुलाकात

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "ओमान के सुल्तान भारत का दौरा कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली पहुंचने पर उनसे मुलाकात होगी. ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की यह कुल 3 द‍ि‍नों की यात्रा है.

राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा स्वागत

रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर ओमान के सुल्तान भारत दौरे पर आए हैं. राष्ट्रपति भवन में 16 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका औपचारिक स्वागत करेंगे. सुल्तान हैथम बिन तारिक की यात्रा के दौरान पीएम मोदी उनके सम्मान में दोपहर के भोजन का भी आयोजन करेंगे.

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरान वह नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट का भी दौरा करेंगे. दौरे के दूसरे दिन सुल्तान हैथम बिन तारिक और पीएम मोदी की हैदराबाद हाऊस में बैठक होगी. इस दौरान आने वाले समय में दोनों देशों के बीच प्रगति तलाशने के अवसर पर चर्चा की जाएगी.

दोनों देशों के बीच होता है युद्धाभ्यास

साल 1955 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे और 2008 में इस रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी के रूप में अपग्रेड किया गया. वेस्ट एशिया में ओमान एकमात्र ऐसा देश है जिनके साथ भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाएं नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्यास करती हैं. 

भारत ने अतिथि देश के रूप में जी20 शिखर सम्मेलन और बैठकों में भाग लेने के लिए ओमान को विशेष निमंत्रण भी दिया था.

ये भी पढ़ें: Pannun Murder Plot: ‘चेक गणराज्य कोर्ट से संपर्क करें’, पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran
Mumbai On Red Alert | BMC: अंधेरी टू परेल.. BMC के दावे फिर हुए फेल | Monsoon Alert | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget