एक्सप्लोरर

'ॐ शांति', हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर बोले पीएम मोदी, खरगे समेत इन नेताओं ने दिया रिएक्शन

Om Prakash Chautala Death: पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम ने चौटाला के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की.

Om Prakash Chautala Death: इंडियन नेशनल लोकदल के चीफ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था. उनके निधन पर की राजनीति दलों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम प्रकाश चौटाला के साथ अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री रहे अपने पिता चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया.

पीएम ने चौटाला के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं." पीएम कई ओर से पोस्ट की गई पुरानी तस्वीर में वह चौटाला के साथ खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर उस समय की है, जब मोदी गुजरात के और चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे."

'हरियाणा और देश की सेवा में चौटाला ने दिया योगदान'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर पोस्ट कर ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौटाला के निधन का समाचार दुःखद है. उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं."

ओमप्रकाश चौटाला की पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में रही है. उनकी गिनती हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं में होती है. 2022 में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे. न्यूज एजेंस पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख जताया. एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ''हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, शोकाकुल परिजनों और उनके शोक संतप्त समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें."

यह भी पढ़ें:  5000 करोड़ रुपये की संपत्ति, पहली पत्नी को दिए 500 करोड़ तो दूसरी भी पहुंची SC, भड़कर बोलीं महिला जज- किसने दिया ये हक, पति अगर कंगाल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget