एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के मामले में CBI ने दर्ज की FIR, घटनास्थल का किया दौरा

Coromandel Express Derail: रेलवे बोर्ड ने रविवार को बालासोर ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. सीबीआई ने ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पटरियों और सिग्नल रूम का निरीक्षण किया है.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में हुए ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है. मंगलवार (6 जून) को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने बालासोर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया है. इस रेल हादसे में अब तक 278 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा घायल हैं.  

अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने रेल मंत्रालय के अनुरोध, ओडिशा सरकार की सहमति और केंद्र सरकार के आदेशों पर कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी से संबंधित ट्रेन दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है. ये हादसा 2 जून को ओडिशा में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास हुआ था. 

बालासोर रेल हादसे की सीबीआई जांच शुरू

सीबीआई टीम ने मंगलवार को सिग्नल रूम और रेल पटरियों का निरीक्षण किया. साथ ही बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे के अधिकारियों से पूछताछ भी की. सीबीआई अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने भी सिग्नल रूप के कर्मचारियों से बात की और उपकरणों के उपयोग और उनके काम करने के तरीकों की जानकारी ली. 

क्या कहा था रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने?

सीबीआई हादसे की आपराधिक एंगल से जांच करेगी क्योंकि रेलवे ने इस हादसे के पीछे तोड़फोड़ या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका जताई है. इस हादसे के बाद तीन जून को ओडिशा पुलिस ने बालासोर राजकीय रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज किया था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण ये हादसा हुआ है. 

बाहानगा बाजार स्टेशन के पास हुआ था हादसा

गौरतलब है कि ये भीषण दुर्घटना दो जून की शाम को लगभग सात बजे ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर हुई थी. तब चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए थे. उसी वक्त वहां से बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस भी गुजर रही थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे बेंगलुरु-हावड़ा से भी टकरा गए थे.

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के घायलों से मिलने पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, विवादों पर भी बोलीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget