एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के घायलों से मिलने पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, विवादों पर भी बोलीं

Coromandel Express Derail: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे में अब तक 278 लोगों की मौत हो गई है. ममता बनर्जी ने इससे पहले मृतकों की संख्या को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था.

Mamata Banerjee On Odisha Train Accident: पश्चिम बंगाल की सीएम और पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी मंगलवार (6 जून) को कटक के अस्पताल में ओडिशा रेल हादसे के घायलों में मिलने पहुंची. इस भीषण रेल दुर्घटना में अब तक 278 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. घायलों से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, "अभी विवाद करने का समय नहीं है. हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द सच सामने आना चाहिए." 

उन्होंने आगे कहा, "ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकार मिलकर काम कर रही हैं. वे नि:शुल्क इलाज करा रही हैं. मैंने 100 एम्बुलेंस और 40 अफसरों को यहां भेजा है. पश्चिम बंगाल के 103 शवों की पहचान कर ली गई है और 97 लोगों का इलाज चल रहा है. 31 अभी लापता हैं." 

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को नौकरी का ऐलान

ममता बनर्जी ने कहा, "हादसे में जिनका हाथ पैर कटा है हम उनको नौकरी देंगे. साथ ही मृतकों के परिजनों को भी नौकरी दी जाएगी. सीबीआई जांच पर कुछ नहीं कहना है. इतने लोग मारे गए हैं, सच्चाई सामने आनी चाहिए. अभी परिवारों को मदद करने का वक्त है." इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा और विशेष होमगार्ड की नौकरी देने की घोषणा की थी. 

ममता बनर्जी ने उठाया था सवाल

बंगाल सरकार ने हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये, उनसे कम घायल लोगों को 50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था. इससे पहले ममता बनर्जी ने रविवार को ट्रेन हादसे के संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों पर भी सवाल उठाया था. तब उन्होंने कहा था, "अकेले उनके राज्य के ही 61 लोगों की मौत हुई है. अगर एक राज्य के ही 182 लोग लापता हैं और 61 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, तो आंकड़े कैसे सही हैं." 

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के बाद क्या हजारों लोगों ने कैंसल कराए ट्रेन टिकट? कांग्रेस के दावे पर IRCTC ने बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget