एक्सप्लोरर

ओडिशा: तेज आंधी बारिश और बवंडर ने लीली 3 जिंदगियां, CM ने 4-4 लाख की मदद का किया ऐलान

ओडिशा में आए भयंकर तूफान के कारण एक अस्थायी तंबू का घर ढह गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

ओडिशा में भीषण गर्मी के बीच दोपहर आए शक्तिशाली कालबैसाखी तूफान ने केंदुझर जिले में भारी तबाही मचा दी. तेज आंधी, बारिश और बवंडर जैसे हालातों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. सबसे दर्दनाक घटना क्योंझर टाउन थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके से सामने आई है. 

तंबू का घर ढहने से 3 लोगों की मौत
नारायणपुर इलाके में तेज हवाओं की वजह से एक अस्थायी तंबू का घर ढह गया और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

अचानक आया आंधी तूफान
प्रत्यक्षदर्शी मनोरंजन साहू ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे अचानक से तेज हवा और बारिश शुरू हो गई. इस दौरान तेज तूफान के कारण चारों तरफ सामान बिखर गया. उन्होंने बताया कि लोग संभल पाते उससे पहले ही टेंट उनके ऊपर गिर पड़ा. उन्होंने आगे बताया कि टेंट के नीचे कुल 6 लोग मौजूद थे, जिनमें से 3 लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे.

साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बाकी 3 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. तूफान के कारण जिले के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. 

मुख्यमंत्री माझी ने किया 4-4 लाख की मदद का ऐलान 
इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है. फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें 

ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, सरहद पार की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी

रजनीकांत बिस्वाल अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं. साल 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. प्रमुख न्यूज़ चैनलों और एजेंसियों के साथ काम करते हुए रिपोर्टिंग और लेखन में दक्षता हासिल की है. एबीपी के लिए ओडिशा की खबरों पर नजर रखते हैं. पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर डिग्री के साथ, सटीक और प्रभावी खबरें प्रस्तुत करना विशेषता है. क्रिकेट खेलने में खास रुचि रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
Advertisement

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget