एक्सप्लोरर

होली खेलने के बाद नहाने गए 6 युवक नदी में डूबे, तीन के शव बरामद

ओडिशा (Odisha) के जाजपुर में शनिवार को होली खेलने के बाद नहाने के दौरान छह युवक खारसरोटा नदी में डूब गए. तीन के शव बरामद हुए. वहीं लापता तीन और युवकों की तलाश जारी है.

ओडिशा में होली त्यौहार के दौरान नदी में नहाने गए कई लोगों की डूबने से मौत हो गई है. ओडिशा के जाजपुर में शनिवार को होली खेलने के बाद नहाने के दौरान छह युवक खारसरोटा नदी में डूब गए. अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि तीन लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है. जिला सहायक अग्निशमन अधिकारी पूर्ण चंद्र मरांडी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही एक शव बरामद कर लिया था. हमने दो और लोगों के शव का पता लगा लिया है जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं. उन्होंने कहा कि चूंकि कल रात कम रोशनी की वजह से तलाशी अभियान रोक दिया गया था, दमकल विभाग और ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स ने रविवार सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया.

नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे

जानकारी के मुताबिक 6 युवक होली उत्सव के दौरान शनिवार दोपहर बादसुआरा गांव के पास मंगला घाट पर नदी में नहाने गए थे. स्थानीय लोगों के अनुसार लड़के शनिवार को होली खेलकर नदी में नहाने गए थे. सरपंच अनुपमा बिस्वाल ने बताया कि नहाने गए युवक नदी की तेज धारा में बह गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक जब युवक होली खेलने के बाद नदी में स्नान कर रहे थे, उन्होंने देखा कि उनमें से एक नदी में डूब रहा है. इसलिए पहले उनमें से कुछ ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की. एक-एक करके सभी दूसरों को बचाने की कोशिश में डूब गए. 

आपदा और दमकल विभाग की टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाया

हादसे में अपने बेटे को खोने वाले एक पीड़ित शख्स ने बताया कि मेरा बेटा भी डूब रहे साथियों को बचाने गया था लेकिन वो भी नदी में डूब गया. बाद में सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी और आपदा रैपिड एक्शन फोर्स की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. शनिवार को रात होने और कम रोशनी के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आने लगी जिसके बाद रविवार को फिर से लापता युवकों की तलाश की गई.

ये भी पढ़ें:

चक्रवाती तूफान 'आसनी' से निपटने के लिए तैयारियां जारी, जानिए किन किन राज्यों में बरपा सकता है कहर

Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में आज भी दर्ज हुई गिरावट, पिछले 24 घंटों में 1761 मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
INDIA Bloc March Live: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
LIVE: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget