एक्सप्लोरर

Odd-Even In Delhi: दिल्ली में ऑड-ईवन लागू हुआ तो होगी कड़ी पाबंदी! कई गुना बढ़ेगी जुर्माने की रकम, जानिए 10 बड़ी बातें

Odd-Even Formula: एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने ऑड-ईवन फॉर्मूले को अवैज्ञानिक करार दिया तो वहीं दिल्ली में केजरीवाल सरकार इसे फिर से लागू करने की योजना बना रही है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली के दम घोंटू प्रदूषण पर रोकथाम के लिए सरकार 13 नवंबर से एक हफ्ते के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने की योजना बना रही है. दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा सोमवार (06 नवंबर) को की थी लेकिन इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है, ऐसे में केजरीवाल सरकार ने तय किया है कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा.

दरअसल, मंगलवार (07 नवंबर) को दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कई निर्देश जारी किए. अब अगली सुनवाई शुक्रवार (10 नवंबर) को होनी है. इससे पहले परिवहन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ऑड-ईवन को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए गाइडलाइंस का खाका तैयार कर लिया है. जिसे कल होने वाली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश किया जाएगा.

परिवहन विभाग की गाइडलाइंस में क्या है और ऑड-ईवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें यहां जानिए-

1. ऑड-ईवन प्रमुख रूप से चार चक्के वाली गाड़ियों या लाइट मोटर व्हीकल्स पर लागू होगी. इस बार सीएनजी से चलने वाली सभी गाड़ियों को हर दिन चलने की छूट नहीं दी जाएगी.

2. इस बार सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों को भी इस फॉर्मूले में शामिल करने की योजना है ताकि सड़कों पर प्राइवेट गाड़ियों के लोड को कम किया जा सके.

3. इसके अलावा इस बार केवल इलेक्ट्रिक कारों को ही ऑड-ईवन की पाबंदियों से छूट दी जाएगी. अगर कोई महिला कार चला रही है और उसमें उसके साथ 12 साल की बच्चा बैठा है तो ऐसी कारों को भी छूट दी जा सकती है.

4. बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, उसके बाद उन्हें भी छूट मिल सकती है. ऑड-ईवन फॉर्मूले से दुपहिया वाहनों को दूर रखा जाएगा. इन किसी तरह की कोई पाबंदी लागू नहीं होगी.

5. अधिकारियों का कहना है कि ये पाबंदियां सिर्फ दिल्ली के वाहनों के लिए नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी लागू होंगी.

6. दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड ऐप्प बेस्ड कैब पर भी ऑड-ईवन लागू होने पर दिल्ली में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लग सकता है. हालांकि परिवहन विभाग इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर रहा है लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

7. इसके अलावा ऑड-ईवन फॉर्मूले को लेकर नियम भी सख्त किए जा सकते हैं. इस बार नियम तोड़ना बहुत भारी पड़ सकता है क्योंकि इस बार पिछली बार से कई गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा. पिछले ऑड-ईवन में ये जुर्माना 4 हजार रुपये था जिसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जा सकता है.

8. ऑड नंबर वाली गाड़ियां 13, 15, 17, 19 नवंबर को चलेंगीं जबकि ईवन नंबर वाली गाड़ियां 14, 16, 18, 20 नवंबर को चलेंगीं.

9. सुप्रीम कोर्ट ने ऑड-ईवन फॉर्मूले को लेकर सवाल भी उठाए थे. मंगलवार को प्रदूषण से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे अवैज्ञानिक करार दिया था.

10. जस्टिस कौल ने सरकार से सवाल करते हुए कहा था कि ऑड-ईवन फॉर्मूला तो आप पहले भी ला चुके हैं. क्या ये सफल हुआ है? ये सब सिर्फ दिखाने के लिए है.

ये भी पढ़ें: Metro City Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से घुट रहा दम, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता की भी फूल रही सांसें, जानें मेट्रो सिटीज की हवा कितनी खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget