एक्सप्लोरर

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद से बंद इंटरनेट सेवा बहाल, फिर निकलेगी रैली, हथियारों को लेकर की ये मांग

Nuh Violence: नूंह हिंसा को लेकर पड़ोसी जिले पलवल में 13 अगस्त को हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रशासन की रोक के बावजूद भड़काऊ बोल बोले गए.

Nuh internet Ban: हरियाणा के नूंह जिले में दो सप्ताह बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. जिले में 31 जुलाई को एक धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने इंटरनेट को बंद कर दिया था. अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया पर निगरानी जारी रहेगी.

नूंह में 31 जुलाई को शोभा यात्रा को रोकने की कोशिश के बाद जमकर हिंसा हुई थी, जिसकी आग पड़ोस के जिलों तक भी पहुंची थी. हिंसा में दो होमगार्ड के जवान और एक मौलवी समेत 6 लोगों की मौत हुई थी. हिंसा को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी. हिंसी की वजह से स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे और कर्फ्यू लगा दिया गया था.

कर्फ्यू में दी जाएगी ढील

इंटरनेट पर बैन हटाने के साथ ही प्रशासन ने जिले लागू कर्फ्यू में भी ढील देने का फैसला किया गया है. 31 जुलाई से ही नूंह में कर्फ्यू लागू था. स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए 14 और 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.

फिर यात्रा शुरू करने की तैयारी

नूंह में हुई हिंसा को लेकर इधर रविवार (13 अगस्त) को पड़ोसी जिले पलवल में हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया. पहले ये महापंचायत नूंह में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन ने वहां पर इसे अनुमति नहीं दी, जिसके बाद इसे पलवल के पोंडरी में आयोजित किया गया. प्रशासन ने महापंचायत में सिर्फ 500 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी, लेकिन इसमें 5000 से अधिक लोग शामिल हुए.

पुलिस की तरफ से किसी भी तरह का भड़काऊ या नफरत फैलाने वाले बयानों पर रोक लगाई गई है, लेकिन हिंदू महापंचायत में इसकी भी अवहेलना की गई. खुलेआम भड़काऊ बोल बोले गए. पंचायत में कहा गया कि 'तुम उंगली उठाओगे तो हम हाथ काट देंगे. उन्हें यही भाषा समझ में आती है. ये मेवात को शरिया के हिसाब से चलाना चाहते हैं. अल्लाहु अकबर के नारे लग रहे थे. यदि वे एक मारे तो तुम 5 मारो. यही समस्या का समाधान है.'

इसके साथ ही महापंचायत में एक बार फिर से ब्रजमंडल यात्रा को शुरू करने का फैसला किया गया. यात्रा को 28 अगस्त को पूरी करने पर महापंचायत में सहमति बनी. 

नूंह जिले को खत्म करने की मांग

महापंचायत में मांग की गई कि मांग नूंह जिले को खत्म कर दिया जाए. इस इलाके को गौ हत्या मुक्त घोषित करने की मांग के साथ ही निर्दोष लोगों को रिहा करने को कहा गया. इसके साथ ही मांग उठाई गई कि एनआईए से नूह हिंसा की जांच कराई जाए. दंगों में जो लोग मारे गए उनके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और 1 सदस्य को सरकारी नौकरी मिले. घायलों के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिले. 

हथियार रखने की हुई बात

हरियाणा गौ रक्षक दल के नेता आचार्य आजाद शास्त्री ने इस दौरान फिर से हिंसा भड़काने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा ये 'करो या मरो' की स्थिति है और युवाओं से हथियार उठाने की अपील की. शास्त्री ने कहा, हमें तुरंत मेवात में 100 हथियारों का लाइसेंस लेना सुनिश्चित करना चाहिए, बंदूकों का नहीं, बल्कि राइफलों का, क्योंकि राइफलें लंबी दूरी तक फायरिंग कर सकती हैं. यह करो या मरो की स्थिति है. इस देश का विभाजन हिंदू और मुसलमानों के आधार पर हुआ था. यह गांधी के कारण ही था कि ये मुसलमान मेवात में रुके रहे.

यह भी पढ़ें

Sagar Dhankhar Murder: ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने किया सरेंडर, जूनियर पहलवान की हत्या मामले में है मुख्य आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget