एक्सप्लोरर

Fact Check- क्या है मुंबई में लॉकडाउन से संबंधित नई गाइडलाइंस के वायरल पोस्ट का सच, जानें

मुंबई में फिर से लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस की खबर को लेकर एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस संबंध में मुंबई महानगरपालिका ने अपनी स्थिति साफ की है.

Fact Check- देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. रोजाना साढ़े तीन लाख- चार लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना के कहर के बीच देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना कर्फ्यू या सीमित लॉकडाउन लगा हुआ है. कहीं-कही पूर्ण लॉकडाउन भी लग गया है. दिल्ली में आज से लॉकडाउन में सख्ती लाई गई है और दिल्ली मेट्रो आज से एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई है.

इस स्थिति में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जाती है. कल से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मुंबई में लॉकडाउन से संबंधित नई गाइडलाइन जारी की गई हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह पोस्ट मुंबई महानगरपालिका की ओर से बताया जा रहा है. वायरल पोस्ट में इमेज के द्वारा बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी इन दिनों में अमुक समय में खुलेगी. इसी तरह विभिन्न तरह की दुकानें इतने बजे से इतने बजे तक इन दिनों को खुला करेगी. अब मुंबई महानगरपालिका यानी BMC ने इस पोस्ट पर अपनी स्थिति साफ की है.

वायरल दावे गलत
BMC ने कहा कि सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ एक पोस्ट वायरल हुआ है. इस पोस्ट में लॉकडाउन की स्थिति में कौन-कौन सी चीजें कब-कब खुली रहेगी, इसके बारे बताया गया है. BMC ने साफ किया है इस तरह का पोस्ट कभी भी उसके द्वारा नहीं किया गया है. BMC ने ट्वीट में कहा है कि सोशल मीडिया पर जारी यह इमेज पूरी तरह से फेक है. BMC ने इस तरह की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है. लॉकडाउन से संबंधित किसी भी तरह की गाइडलाइन सिर्फ राज्य सरकार जारी करती है और इस संबंध में राज्य सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है, वही सही है. वायरल पोस्ट के सभी दावे गलत हैं. 

इस तरह के भ्रामक पोस्ट को फॉरवार्ड न करें
BMC ने कहा है कि अक्सर ऐसे मैसेज अफवाह फैलाने वाले और भ्रामक होते हैं. BMC ने कहा है कि पहले राज्य सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की वही सच है. BMC ने नागरिकों से अपील की है, इस तरह के किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और इस तरह के फेक मैसेज या इमेज को फॉरवार्ड भी न करें. महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 रेस्ट्रिक्शन को 15 मई तक के लिए बढ़ा दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget