एक्सप्लोरर

जयपुरः झील में लापता कमांडो का 100 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, तलाश में जुटी सेना

सेना के साथ सिविल डिफेंस, मालवीय बंधु और एसडीआरएफ की टीम भी सेना के कंधे से कंधा मिलाकर इस अभियान में जुटी है. खोज में जुटे विशेषज्ञों के लिए कैप्टन अंकित को खोज पाना बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.

जयपुरः झील में डूबते हुए को बचाने के पूर्व अभ्यास के दौरान हुए हादसे में सेना के कैप्टन अंकित गुप्ता को लापता हुए पूरे 5 दिन यानी 100 घंटे से अधिक हो चुके हैं. आज भी गोताखोर टीम अंकित को नहीं ढूंढ पाई. कैप्टन की खोज में लगाई गई टीम में करीब 80 से 100 लोग पानी में लगातार बोट से सर्च कर रहे हैं. झील का पानी ठंडा, धुंधला और झाड़ियां होने के कारण गोताखोरों को कैप्टन को ढूंढने में लगातार असफलता मिल रही है.

झील में गायब हुई कैप्टन की बॉडी

गोताखोरों के अनुभव के अनुसार आमतौर पर 3 दिन से अधिक पानी में किसी की भी बॉडी नहीं रहती है, लेकिन इस बार कैप्टन के मामले में गोताखोरों की गणित भी खराब हो चुकी हैं. अब कैप्टन की तलाश में पानी में कंप्रेसर से प्रेशर बनाया जाएगा जिससे कि नीचे का पानी ऊपर आए और ऐसी परिस्थिति में संभावनाएं जताई जा रही है कि प्रेशर बढ़ने से कैप्टन की बॉडी मिल सकती है. वहीं झील का दायरा काफी लंबा होने के चलते हालात और मुश्किल होते जा रहे हैं.

कैमरों की मदद से कर रहे तलाश

भारतीय सेना ने सुबह दिन निकलने के साथ जोधपुर के तख्त सागर जलाशय में पांच दिन से लापता कैप्टन अंकित गुप्ता की खोज का अभियान शुरू किया. सेना ने आज बीस गोताखोरों और विशेषज्ञों की टीम को विशेष रूप से जोधपुर बुलाया. यह टीम अपने साथ पानी में देखने वाले कैमरे भी लेकर आई है. इन कैमरों को पानी में डाल नाव में बैठ विशेषज्ञ पानी के भीतर का पूरा नजारा देख कैप्टन अंकित गुप्ता को तलाश कर रहे हैं.

गोताखोरों ने छान मारा पूरा तख्त सागर

सेना के साथ सिविल डिफेंस, मालवीय बंधु और एसडीआरएफ की टीम भी सेना के कंधे से कंधा मिलाकर इस अभियान में जुटी है. खोज में जुटे विशेषज्ञों के लिए कैप्टन अंकित को खोज पाना बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रहा है. गोताखोरों ने पूरा तख्त सागर छान मारा लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली. देश के सर्वोच्च गोताखोरों की लम्बी-चौड़ी फौज और संसाधन भी कैप्टन को ढूंढ़ नहीं पा रहे हैं. बतौर कमांडो कैप्टन का नहीं मिलना सेना के साथ शहरवासियों के बीच आश्चर्य का विषय भी बना हुआ है. सभी के जहन में बार-बार एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कैप्टन कहां चले गए?

डूबतों को बचाने का अभ्यास कर रहे थे कमांडो

सेना की 10 पैरा यूनिट के टॉप चयनित कमांडो बीते गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे डूबतों को बचाने का अभ्यास कर रहे थे. हैलिकॉप्टर ने रस्सी की मदद से पांच कमांडो को तख्तसागर झील के बीचों-बीच उतारा था. अभ्यास के बाद चार कमांडो रस्सी पकडकर हैलिकॉप्टर में पहुंच गए, लेकिन कैप्टन अंकित गुप्ता गहरे पानी में लापता हो गए.

 झील की झाडिय़ों में फंसने का अंदेशा

कैप्टन और कमांडो को पानी में डूबने वालों को एयर लिफ्ट करना था. कैप्टन अंकित को झील से बाहर निकालने के लिए सेना, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और मालवीय बंधु के गोताखोर लगातार लगे हुए हैं. पुलिस और गोताखोरों को अंदेशा है कि सर्दी और ठण्डे पानी की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया होगा. फिर उनके झील में जमी काई या झाडिय़ों में फंसने का अंदेशा है.

बता दे कि 61 फीट भराव क्षमता वाले तख्तसागर में इस समय 46 फीट पानी भरा हुआ है. इसका तल समतल नहीं होकर पहाड़ी क्षेत्र है. साथ ही इसमें बहुत अधिक झाड़ियां उगी हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि पानी की गहराई में जाने के दौरान अंकित इनके बीच में कहीं फंस गए होंगे. इसे ध्यान में रख गोताखोर झाडिय़ों में उन्हें तलाश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः माल्या को झटका, लंदन कोर्ट ने कानूनी लड़ाई के लिए मोटी रकम जारी करने से किया इनकार

बिहार: डिप्टी CM रेणु देवी ने SSP को लगाया फोन, पूछा- हम लोगों की और कितनी बदनामी कराएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget