एक्सप्लोरर

दिल्ली: नहीं आया प्रदूषण में सुधार तो एक बार फिर हो सकता है ऑड ईवन लागू

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है की अगर प्रदूषण में कमी नहीं देखने को मिली तो सोमवार दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में एक बार फिर ऑड ईवन लागू करने का प्रस्ताव लाएंगे.

नई दिल्ली: अगर आप सोच रहे है कि आज से दिल्ली में ऑड ईवन खत्म हो रहा है तो एक बार फिर सोच लीजिए. राजधानी दिल्ली में इस समय प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. प्रदूषण कम करने के लिए कई उपाय भी किए गए लेकिन प्रदूषण में कोई कमी नहीं हुई. ऐसे दिल्ली की केजरीवाल सरकार एक बार फिर ऑड ईवन के बारे में सोच रही है. खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात कही है.

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए राजधानी में ऑड ईवन भी लागू किया लेकिन इसमें कोई कमी नहीं देखने को मिली है. ऐसे में अगर अगले दो दिनों में कोई सुधार नहीं होता है तो केजरीवाल सरकार एक बार फिर ऑड ईवन लागू करने के बारे में विचार कर रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगर प्रदूषण में कमी नहीं देखने को मिली तो सोमवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में एक बार फिर ऑड ईवन लागू करने का प्रस्ताव लाएंगे.

दिल्ली: जहरीली हवा पर संसदीय समिति ने बुलाई बैठक, जिम्मेदारों से किया जाएगा जवाब तलब

वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए फिर एक बार पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली को जिम्मेदार ठहराया. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक इन राज्यों में अभी भी पराली जल रही है जिसका धुंआ दिल्ली में आ रहा है और प्रदूषण अभी भी बना हुआ है.

अरविंद केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि 8 अक्टूबर तक दिल्ली में वातावरण बिल्कुल साफ था और एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 100 से नीचे था. लेकिन इसके बाद प्रदूषण फैलना शुरू हुआ क्योंकि पड़ोसी राज्य में पराली जलने लगी. केजरीवाल ने नासा की तस्वीरों का हवाला भी दिया. केजरीवाल के मुताबिक " नासा की तस्वीरें यह दर्शाती हैं कि 8 अक्टूबर के बाद से पड़ोसी राज्यों में पराली जलना शुरू हुई जिसके बाद दिल्ली की आबोहवा खराब हुई"

केजरीवाल मानते हैं कि ऑड ईवन से ज्यादा प्रदूषण तो कम नहीं होता लेकिन इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है. उनके मुताबिक दिल्ली में 30 लाख गाड़ियां है और ऑड ईवन के दौरान सिर्फ आधी गाड़ियां ही सड़कों पर आती हैं ऐसे में कुछ हद तक प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है. दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि अगले 2 दिनों में मौसम साफ रहेगा और प्रदूषण इसके चलते कम होगा. वहीं अगर ऐसा नहीं होता तो इसके बाद ऑड ईवन के बारे में सोचकर सोमवार को सरकार फैसला लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget