एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश ने लोक संवाद कार्यक्रम से पहली बार मीडिया को रखा दूर, क्या CAA-NRC पर सवालों से बचना चाहते हैं?

पार्टी के अंदर पहले से ही इन मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है. जेडीयू नेता पवन वर्मा ने तो चिठ्ठी लिखकर सफाई भी मांगी थी. हालांकि नीतीश उन्हें कहीं और जाने की सलाह दे दी.लोक संवाद कार्यक्रम में चुने हुए लोग मुख्यमंत्री के सामने किसी खास विषय पर अपनी सलाह, आइडिया या फिर खामियां बताते हैं.यह पहला मौका है जब उन्होंने न सिर्फ मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रखा बल्कि मुख्यमंत्री सचिवालय से आने वाले कार्यक्रम की सूची में लोक संवाद का जिक्र नहीं था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार लोक संवाद कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा. आज महीनों बाद पटना के मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में लोक संवाद कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में चुने हुए लोग मुख्यमंत्री के सामने किसी खास विषय पर अपनी सलाह, आइडिया या फिर खामियां बताते हैं. मुख्यमंत्री लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान उनकी बातें सुनते हैं. जो अच्छा लगता है उस विभाग के सचिव या अधिकारी से पूरी जानकारी लेते हैं. जो भी सलाह मिलता है उसपर अमल करने को कहते हैं.

लोक संवाद के दौरान संबन्धित विभाग के मंत्री भी मौजूद रहते हैं. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भी रहते हैं. लोक संवाद खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सवालों का जवाब भी देते हैं. पर यह पहला मौका है जब उन्होंने न सिर्फ मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रखा बल्कि मुख्यमंत्री सचिवालय से आने वाले कार्यक्रम की सूची में लोक संवाद का जिक्र नहीं था.

कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री फिलहाल सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर किसी तरह की बात कहने से बचना चाहते हैं. पार्टी के अंदर पहले से ही इन मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है. जेडीयू नेता पवन वर्मा ने तो चिठ्ठी लिखकर सफाई भी मांगी थी. हालांकि नीतीश उन्हें कहीं और जाने की सलाह दे दी पर इससे जो सवाल पवन वर्मा ने उठाए थे उसका जवाब नहीं आया था. पत्रकारों के सवाल से बचना चाहते होंगे. दिल्ली चुनाव और उसके फैसले से पहले कोई भी जवाब नुकसानदेह हो सकता है.

माना जा रहा है कि नीतीश समझ रहे होंगे कि इन मुद्दों पर नफा और नुकसान को तौल कर ही मीडिया में आना उचित होगा. हालांकि नीतीश ने 14 जनवरी को कहा था कि 19 जनवरी के बाद वो सभी मुद्दों पर बात करेंगे. 19 जनवरी के बाद आज यानि 27 जनवरी को लोक संवाद के ज़रिए बात करने का पहला मौका उन्होंने जान बूझकर जाने दिया. यानि नीतीश अब 11 फरवरी को दिल्ली के नतीजे तक तो बात नहीं ही करना चाहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget