एक्सप्लोरर

Exclusive: 'रोड बनाने में होगा कचरे का इस्तेमाल', abp न्यूज़ से बोले नितिन गडकरी, ग्रीन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का बताया फायदा

Nitin Gadkari Exclusive Interview: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क बनाने में देशभर के कूड़े के इस्तेमाल को लेकर हम जल्द पॉलिसी लेकर आ रहे हैं.

Nitin Gadkari Exclusive: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव इटंरव्यू में ग्रीन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट, गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ समेत कई मुद्दों पर बात की. नितिन गडकरी ने शुक्रवार (15 सितंबर) को बताया कि ग्रीन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में हम कूड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए अमेरिका की तकनीक पर काम किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि अब तक हमने दिल्ली में सड़क बनाने में गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ का कचरा इस्तेमाल किया है. जिससे इस पहाड़ की ऊंचाई सात मीटर तक कम हुई है. इसी तरह हमने अहमदाबाद में सड़क बनाने में 25 से 30 टन कचरे का इस्तेमाल किया. ये कचरा अहमदाबाद की लैंडफिल साइट का ही था. 

"गांधी जयंती के मौके पर लाएंगे पॉलिसी"

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने बताया कि हम 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर एक पॉलिसी लेकर आ रहे हैं. जिसमें हम देशभर के कचरे को सड़क बनाने में इस्तेमाल करने की नीति तैयार करेंगे. इससे हमारे स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम दिल्ली में 65 हजार करोड़ रुपये के काम कर रहे हैं जो दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे.

"कूड़े पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए"

उन्होंने कहा कि इस तरह ग्रीन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में कचरे का इस्तेमाल करने के बाद हमें कूड़े से निजात मिलेगी. आने वाले समय में हम गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ का सारा कचरा इस्तेमाल करेंगे. इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. कचरे को हटाना हमारा कर्तव्य है. 

जी-20 से क्या फायदे मिलेंगे?

जी-20 समिट के सफल आयोजन से आम जनता की जिंदगी पर क्या असर होगा? इसपर केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारा देश बड़े पैमाने पर पेट्रोल, डीजल, गैस दूसरे देशों से लेता है. पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल से प्रदूषण भी हो रहा है. जी-20 समिट के दौरान हमने ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस की घोषणा की है. बायोफ्यूल्स में एथेनॉल भी आता है जो हमारा किसान तैयार करता है. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदूषण पर लगाम लगेगी.

पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों पर क्या कहा?

पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर पेट्रोल-डीजल वाहनों के मुकाबले बेहद कम जीएसटी है. जब हमारी सरकार आई तब देश में 48 प्रतिशत कारें डीजल की बेची जा रही थी, अब ये आंकड़ा 18 प्रतिशत पर आ गया है. डीजल बेहद खतरनाक है. लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों से ज्यादा फायदा होगा इसलिए वे खुद ही इसकी ओर रुख कर रहे हैं. 

इंडिया गठबंधन पर कसा तंज 

विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग साथ में चाय तक नहीं पीते थे वो आज हमारे कारण साथ आ गए हैं. साथ बैठकर हंस रहे हैं. ये हमने ही तो किया है. ये यूपीए ही है. जब कोई दिवालिया हो जाता है तो उसे लोन नहीं मिलता. फिर वो नया नाम लेकर नई कंपनी खोलता है. ये गठबंधन भी ऐसा ही है. हमें 2024 में 2019 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी फिर पीएम बनेंगे.  

राहुल गांधी को दी नसीहत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर नितिन गडकरी ने कहा कि देश की बात देश में ही होनी चाहिए, विदेश में नहीं. अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि हम देश में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन विदेश में हमें एक ही रहना चाहिए. विदेश में कुछ भी देश के बारे में गलत बोलना ठीक नहीं है. नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी आज विश्व के नेता हैं और हमारा देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है. 

ये भी पढ़ें- 

आज खत्म हो रहा है ED निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल, तीसरे विस्तार को SC ने दिया था अवैध करार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या शादी करवा देंगे...', AIADMK सांसद ने एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर दिया विवादित बयान, CM स्टालिन की योजना का बनाया मजाक
'तो क्या शादी करवा देंगे...', AIADMK सांसद ने एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर दिया विवादित बयान
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
Tamil Nadu: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान
Tamil Nadu: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget