एक्सप्लोरर

आज खत्म हो रहा है ED निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल, तीसरे विस्तार को SC ने दिया था अवैध करार

Sanjay Kumar Mishra News: संजय कुमार मिश्रा को ईडी निदेशक के लिए तीसरा सेवा विस्तार दिया था. जो 18 नवंबर 2023 तक निर्धारित था. सुप्रीम कोर्ट ने इस विस्तार को अमान्य करार दिया था.

ED Director Tenure: ईडी के चीफ संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) का कार्यकाल (15 सितंबर) शुक्रवार को खत्म हो रहा है. संजय कुमार मिश्रा ने 2018 में ईडी निदेशक का पद संभाला था. इसके बाद उन्हें विस्तार दिया गया था. 

संजय मिश्रा 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और उनका कार्यकाल 18 नवंबर 2023 तक निर्धारित था. उनके तीसरे सेवा विस्तार को बीती 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया था और उन्हें 31 जुलाई तक पद छोड़ने का निर्देश दिया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने विस्तार अवैध करार दिया

कोर्ट ने कहा था कि हमने संजय मिश्रा का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने को लेकर 2021 में ही आदेश जारी किया था. फिर भी कानून लाकर उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया गया. कोर्ट ने कहा था कि ये विस्तार हालांकि संवैधानिक तरीके से किया गया है, लेकिन इसे सही नहीं ठहराया जा सकता, ये अवैध है. 

केंद्र ने की थी ये अपील

इसके बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक तत्काल आवेदन दायर किया था. जिसमें कहा गया था कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ओर से चल रहे मूल्यांकन के माध्यम से देश को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए मिश्रा की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी. 

कोर्ट ने 15 सितंबर तक पद पर रहने की अनुमति दी

सरकार ने अदालत से संजय मिश्रा को 15 अक्टूबर तक पद पर बने रहने की अनुमति देने के लिए कहा था. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने 27 जुलाई को एक विशेष सुनवाई में संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दिया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही ये स्पष्ट कर दिया था कि वह उनके विस्तार के लिए सरकार से कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं करेगी. कोर्ट ने कहा था कि संजय मिश्रा 15-16 सितंबर की मध्यरात्रि से ईडी निदेशक नहीं रहेंगे. 

इन लोगों ने लगाई थी विस्तार के खिलाफ याचिका

बता दें कि, केंद्र सरकार ने 2020 में संजय मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार दिया था. इसके बाद नवंबर 2022 में भी उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, जया ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, साकेत गोखले समेत अन्य ने संजय मिश्रा के विस्तार के खिलाफ याचिका लगाई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Yasho Bhoomi: पीएम मोदी रविवार को 'यशोभूमि' का करेंगे उद्घाटन, देखें इस इंटरनेशनल एक्सपो सेंटर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget