एक्सप्लोरर

Nitin Gadkari Threat: नितिन गडकरी को आया धमकी भरा फोन, मांगे 10 करोड़ रुपये, ऑफिस और घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

Nitin Gadkari Threat Call: मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया और धमकी देने वाले ने उनसे 10 करोड़ रुपये देने की बात कही है.

Maharashtra News: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिली है. इसके बाद उनके घर और ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नितिन गडकरी के पास एक धमकी भरा फोन आया जिसमें शख्स ने उनसे 10 करोड़ रुपये मांगे और न मिलने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. इस पूरे मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है.

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने खुद को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांत बताया, जिसके नाम का इस्तेमाल जनवरी में मंत्री के कार्यालय में इसी तरह की धमकी भरा फोन करने के लिए किया गया था. पुलिस कमिश्नर (जोन-दो) राहुल मदाने ने कहा कि नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने स्थित गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार फोन किया गया. इनमें दो बार सुबह और एक बार दोपहर करीब 12 बजे फोन किया गया.

नागपुर पुलिस ने जांच शुरू की

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. कमिश्नर ने कहा कि गडकरी के कर्मचारियों के सतर्क किए जाने के बाद शहर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि मंत्री के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पहले भी हो चुकी है रुपयों की मांग

उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक व्यक्ति ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. फोन करने वाले ने दावा किया कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है. कर्नाटक के बेलगावी में जेल में बंद पुजारी ने धमकी भरे फोन कॉल में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था. पुजारी को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई है.

ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari: महाराष्ट्र में नितिन गडकरी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना शख्स को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget