एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच ग्रुप में देखा तो 5 हजार का लगेगा जुर्माना, NIT श्रीनगर का छात्रों को फरमान

India Pak Cricket Match: एनआईटी-श्रीनगर की ओर से छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे खेल को खेल के रूप में लें और संस्थान में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता न करें.

NIT Srinagar on India Pak Match: एनआईटी-श्रीनगर (NIT Srinagar) ने अपने छात्रों को भारत-पाक क्रिकेट मैच ग्रुप में नहीं देखने का निर्देश दिया है. संस्थान ने अपने छात्रों से कहा है कि वे रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप क्रिकेट मैच (Asia Cup Cricket) को समूहों में न देखें और न ही इससे संबंधित कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालें. ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से जारी नोटिस में संस्थान प्रशासन ने छात्रों को मैच के दौरान अपने आवंटित कमरों में रहने को कहा है.

नोटिस में कहा गया है कि छात्रों को पता है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विभिन्न देशों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है. छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे खेल को खेल के रूप में लें और संस्थान या छात्रावास में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करें.

ग्रुप में मैच देखा तो 5 हजार का लगेगा जुर्माना

रविवार के मैच के दौरान छात्रों को उन्हें आवंटित कमरों में रहने और अन्य छात्रों को अपने कमरे में प्रवेश करने तथा समूहों में मैच देखने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है. एनआईटी-श्रीनगर ने कहा, ‘‘अगर किसी कमरे में छात्रों का समूह मैच देखते हुए पाया गया तो जिन छात्रों को वह विशेष कमरा आवंटित किया गया है, उन्हें संस्थान के छात्रावास से निकाल दिया जाएगा और इसमें शामिल सभी छात्रों पर कम से कम पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा."

क्रिकेट मैच को लेकर क्यों जारी हुए निर्देश?

एनआईटी-श्रीनगर (NIT Srinagar) ने छात्रों को सोशल मीडिया (Social Media) पर मैच से संबंधित किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से बचने का भी निर्देश दिया गया है. इसके अलावा उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे मैच के दौरान या बाद में छात्रावास के कमरों से बाहर न निकलें. साल 2016 में टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत की हार के बाद अन्य राज्यों के और स्थानीय छात्रों के बीच संस्थान में झड़पें हुई थी, जिससे एनआईटी कई दिनों तक बंद रहा था.

ये भी पढ़ें:

Mann Ki Baat: PM मोदी की देशवासियों से अपील- दूरदर्शन पर हर रविवार रात 9 बजे आएगा 'स्वराज'...इसे जरूर देखें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget