एक्सप्लोरर

निर्भया के पिता की सुप्रीम कोर्ट से अपील, दोषी के याचिका दायर करने की सीमा तय की जाए

दूसरी बार डेथ वारंट जारी करने के बाद दोषी पवन गुप्ता ने अपराध के वक्त नाबालिग होने की याचिका दायर की थी. जिसके बाद अब निर्भया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि दोषी द्वारा दायर की जाने वाली याचिकाओं की संख्या को सीमित करने को लेकर दिशा-निर्देश तैयार की जाएं.

नई दिल्ली: निर्भया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से एक दोषी द्वारा दायर की जाने वाली याचिकाओं की संख्या को सीमित करने को लेकर दिशा-निर्देश तैयार करने की अपील की है. जिससे महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके. उन्होंने दावा किया कि निर्भया मामले में दोषी याचिका दायर कर सजा में देरी कर चाल चल रहे हैं.

दोषी पवन ने दायर की थी याचिका

निर्भया के माता-पिता की यह टिप्पणी उस समय आई जब सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले में मौत की सजा पाने वाले चार में से एक दोषी पवन गुप्ता की याचिका सोमवार को खारिज कर दी. इस याचिका में उसने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. हाईकोर्ट ने अपराध के वक्त उसके नाबालिग होने के दावे को खारिज कर दिया था.

निर्भया के पिता ने पीटीआई से कहा, "यह खुशी की बात है कि अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी, लेकिन जब भी हमारे मामले से जुड़ी कोई याचिका अदालत में आती है, हमारी धड़कनें तेज हो जाती हैं. मगर आखिर में हमें खुश खबरी ही मिलती है." वहीं निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द सजा मिलने की उम्मीद जताई है.

सुप्रीम कोर्ट से की अपील

निर्भया के पिता ने चारों दोषियों पर याचिका दायर कर सजा में देरी के लिए चाल चलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश तैयार करने की अपील की. उन्होंने कहा, "ऐसा करने से पीड़िताओं को समय पर न्याय मिल सकेगा. यह सिर्फ निर्भया के नहीं बल्कि हमारी अन्य बेटियों के लिए भी है. हम कोर्ट से दिशा-निर्देश तैयार करने का अनुरोध करते हैं जिससे निर्भया और अन्य बेटियों को समय रहते न्याय मिल सके."

22 जनवरी को होनी थी फांसी 

बतादें कि निर्भया मामले के चारों दोषियों विनय शर्मा, मुकेश कुमार, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को मौत की सजा सुनाई गई थी और दिल्ली की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें 22 जनवरी को फांसी देने के लिए मृत्यु वारंट जारी किया था. हालांकि इनमें से एक द्वारा राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर करने के बाद इन सभी की फांसी टल गई थी. शुक्रवार को चारों दोषियों की मौत की सजा पर एक फरवरी को अमल करने के लिये नए सिरे से आवश्यक वारंट जारी किए गए थे. दूसरी बार मृत्यु वारंट जारी करने के बाद पवन गुप्ता ने याचिका दायर की कि वह अपराध के वक्त नाबालिग था.

ये भी पढ़ें

केजरीवाल आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन, क्या कल टोटके की वजह से नहीं कर पाए? IN DETAIL: अमित शाह की उपलब्धियां और जेपी नड्डा की चुनौतियां, BJP की राह आसान नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget