एक्सप्लोरर

पंजाब के गुरुद्वारे में निहंग सिख की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन घायल

Firing In Gurudwara: गुरुद्वारे के स्वामित्व को लेकर पनपे विवाद में पंजाब के कपूरथला में निहंग सिख ने गोलीबारी कर दी. इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

Kapurthala Gurudwara Firing: पंजाब के कपूरथला के एक गुरुद्वारे में निहंग सिख ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक ये गोलीबारी गुरुद्वारे के स्वामित्व को लेकर हुई. घालय पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कपूरथला के श्री अकाल बुंगा गुरुद्वारे में पुलिस और निहंग सिखों के एक ग्रुप के बीच झड़प के बाद ये गोलीबारी की घटना हुई. मृतक कांस्टेबल की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई. ये पुलिसकर्मी सुल्तानपुर लोधी पुलिस थाने में तैनात था. इससे पहले साल 2020 में निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का उस वक्त हाथ काट दिया था जब वो कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था. 

क्या है मामला?

दरअसल, पुलिस गुरुद्वारा परिसर को खाली कराने गई थी, जिस पर निहंगों ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया था. इसी दौरान निहंग सिखों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि कई निहंग अभी भी गुरुद्वारे के अंदर हैं और उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जबकि पुलिस ने इस सिलसिले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तेजबीर सिंह हुंदल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे जब निहंगों ने उन पर गोलीबारी की. वहीं, द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी सुल्तानपुर लोधी में कुछ निहंगों (पारंपरिक हथियारों से लैस सिख) के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने गए थे. 

गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर लड़ाई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गुरुद्वारे पर पहले बाबा बलबीर सिंह का कब्जा था. इसके बाद 21 नवंबर को विरोधी गुट मान सिंह ने गुरुद्वारे ने कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की और गुरुद्वारे पर अपना कब्जा जमा लिया. 

ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget