एक्सप्लोरर

Jammu Bus Fire: कटरा बस में नहीं हुआ विस्फोटक का इस्तेमाल, आग लगने के असली कारणों की फोरेंसिक जांच जारी

Jammu Bus Fire: वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को ले जा रही बस में आग लगने के मामले में एनआईए ने कहा है कि विस्फोटक के कारण बस में आग नहीं लगी. असली वजहों के लिए फोरेंसिक जांच जारी है.

Fire In Katara Bus: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के शिविर, कटरा के निकट एक यात्री बस में आग लगने के कारण की पहचान करने के लिए विस्तृत फोरेंसिक जांच जारी है. बता दें कि आधार शिविर से जम्मू के लिए रवाना होने के कुछ ही देर बाद कटरा से करीब 3 किलोमीटर दूर नोमई के निकट चलती बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए.

एनआईए के एक दल ने शनिवार को बस के मलबे का करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया और घटनास्थल से नमूने एकत्र किए.

फोरेंसिक जांच जारी

एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा  कि एनआईए ने शुक्रवार को कटरा के निकट यात्री बस में आग लगने के मामले की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की है. आग लगने के असल कारण की पहचान करने के लिए विस्तृत फोरेंसिक जांच जारी है. हालांकि बचे हुए लोगों और घटना के आसपास रहने वाले लोगों ने बस में विस्फोट की आवाज़ सुनने की बात कही है.

बस में विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक बस में विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया है. सिंह ने घटना स्थल पर संवाददाताओं से कहा कि कटरा से जम्मू जाते समय बस में आग लग गई. आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. फोरेंसिक टीम आग के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: JK Bus Fire: हादसे की जांच के लिए कटरा पहुंची NIA की टीम ने लिया सैंपल, दुर्घटना में हुई थी 4 की मौत

ये भी पढ़ें: JK Bus Fire: कटरा से जम्मू जा रही बस में लगी आग, 4 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget