एक्सप्लोरर

JK Bus Fire: हादसे की जांच के लिए कटरा पहुंची NIA की टीम ने लिया सैंपल, दुर्घटना में हुई थी 4 की मौत

JK Bus Fire: जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) मुकेश सिंह ने बताया कि जीवित बचे लोग और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बस में विस्फोट की आवाज सुनने की बात कही है.

JK Bus Fire: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम ने उस बस का शनिवार को निरीक्षण किया जिसमें कटरा शहर के पास रहस्यमय तरीके से आग लग गई थी. कटरा शहर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए आधार शिविर है. कटरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नोमई के पास चलती बस में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए थे। कटरा से जम्मू के लिए रवाना होने के थोड़े वक्त बाद ही इसमें आग लग गई थी. बस में ज्यादातर श्रद्धालुओं सवार थे.

मौके का मुआयना करने वाले जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) मुकेश सिंह ने बताया कि जीवित बचे लोग और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बस में विस्फोट की आवाज सुनने की बात कही है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल होने की ओर इशारा नहीं किया गया है. सिंह ने बताया, ''कटरा से जम्मू जाते समय बस में आग लग गई. आग के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.'' उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम इसे देख रही है.

उपराज्यपाल ने घटना पर दुख जताया, किया मुआवजे का ऐलान
अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोटक को लेकर विशेष रूप से प्रशिक्षित एनआईए टीम ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए. वे तकरीबन डेढ़ घंटे तक मौके पर रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टीम को घटना के बारे में जानकारी दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. 

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने घटना पर दुख जताया
नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने घटना पर दुख जताया है और जांच की मांग की है. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पूर्व मुख्यमंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ''उम्मीद है कि संबंधित विभाग घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम की नियुक्ति करेगा.''

यह भी पढ़ेंः

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी परिसर को लेकर मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, शनिवार को शुरू होगा सर्वे

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास फिर से खुलेगा, रूसी हमले के चलते किया गया था बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget