एक्सप्लोरर

New Parliament: '75 रुपए का चांदी का सिक्का, संविधान की कॉपी', सांसदों को नई संसद में एंट्री से पहले क्या-क्या मिलेगा

Special Gift For MPs: नए संसद भवन में आज से विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है. सुबह लोकसभा-राज्यसभा के सदस्यों का पुरानी संसद में फोटोशूट होगा. नई संसद में एंट्री से पहले कुछ गिफ्ट भी दिए जाएंगे.

New Parliament Gifts For MPs: देश के 75 सालों के संसदीय यात्रा का इतिहास संजोए पुरानी संसद को आज मंगलवार (19 सितंबर) को अलविदा कह दिया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी में नई संसद में सांसदों की एंट्री सुबह 11:00 बजे होगी. इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों को विशेष उपहार दिए जाएंगे.

उपहार में संविधान की कॉपी, 75 रुपये का चांदी का सिक्का और नई संसद की टिकट वाली पुस्तिका शामिल है. साथ ही इसमें संसद भवन की मुहर सहित कई अन्य उपहार भी होंगे.

सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम

सुबह 11 बजे पीएम मोदी संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचेंगे. PM के साथ वरिष्ठ मंत्री और लोकसभा और राज्यसभा के सांसद होंगे. इस दौरान सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम होगा जिसमें 2047 तक भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जाएगा. PM सेंट्रल हॉल से संविधान की कॉपी लेकर नए भवन तक पैदल जाएंगे. सभी सांसद पीएम मोदी के पीछ पीछे चलेंगे.

नई संसद में प्रवेश के बाद विधिवत्त पूजा पाठ भी होनी है जिसमें कम से कम डेढ़ घंटे का वक्त लग सकता है. इसके बाद ठीक डेढ़ बजे नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू हो जाएगी. वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे से शुरू होगी.

28 मई को PM मोदी ने किया था उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी साल 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था. संसद के विशेष सत्र की शुरुआत 18 सितंबर से हो चुकी है. पहले दिन पुराने संसद भवन में कार्यवाही चली. अब आज (19 सितंबर) से नए भवन में कार्यवाही होगी. कल 20 सितंबर यानी बुधवार से नए भवन में नियमित संसदीय कामकाज शुरू होगा, जो 22 सितंबर तक चलने वाला है.

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी गई. सूत्रों की मानें तो मंगलवार को देश के नए संसद भवन में सरकार महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती है.

ये भी पढ़ें:

हाथ में संविधान की कॉपी लेकर नई संसद की तरफ बढ़ेंगे सांसद', जानिए नई पार्लियामेंट में पहले दिन क्या-क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget