एक्सप्लोरर

Nepal Student Suicide: नेपाली छात्रा की मौत पर भड़का नेपाल, अपने दूतावास के दो अधिकारियों को जांच के लिए भेजेगा ओडिशा

Nepal Student Suicide Case: कैम्पस में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद केआईआईटी प्रशासन ने कई नेपाली छात्रों को कथित रूप से छात्रावास से बाहर कर उन्हें कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया.

Nepal Student Suicide: ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान में एक नेपाली छात्रा के अपने छात्रावास में मृत पाए जाने की घटना के संबंध में नयी दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के दो अधिकारी संस्थान का दौरा कर सकते हैं. अधिकारियों ने मंगलवार (18 फरवरी) को बताया कि अधिकारी उन नेपाली छात्रों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिन्हें उनके छात्रावास से कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया था.

संस्थान के रजिस्ट्रार ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान प्रकृति लम्साल के रूप में हुई है. वह ‘कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी. कैम्पस में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद केआईआईटी प्रशासन ने कई नेपाली छात्रों को कथित रूप से छात्रावास से बाहर कर, उनके लिए यात्रा का प्रबंध किए बिना उन्हें कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया.

नेपाल के पीएम ने उठाया बड़ा कदम

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने छात्रों को कुछ राहत देने की पेशकश की.  ओली ने सोमवार को नेपाली भाषा में 'फेसबुक' पर लिखा, 'मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है कि ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक नेपाली छात्रा की मौत हो गई है और नेपाली छात्रों को जबरन बाहर निकाला गया है. सरकार इस मामले को राजनयिक माध्यमों से देख रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.'

नेपाल पीएम ने भेजे दो अधिकारी

ओली ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'नयी दिल्ली स्थित हमारे दूतावास ने ओडिशा में प्रभावित नेपाली छात्रों को परामर्श देने के लिए दो अधिकारियों को भेजा है.  इसके अलावा, यह सुनिश्चित किया गया है कि वे अपनी इच्छा के अनुसार या तो छात्रावास में रह सकते हैं या स्वदेश लौट सकते हैं. ' 

कमरे में छात्रा ने लगा ली थी फांसी

मृतका के चचेरे भाई ने भुवनेश्वर के इन्फोसिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन ने रविवार को अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.   उसने दावा किया कि विश्वविद्यालय का एक छात्र उसकी बहन को ब्लैकमेल कर  रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.   संस्थान ने कहा, 'ऐसा संदेह है कि मृतिका के केआईआईटी के किसी अन्य छात्र के साथ प्रेम संबंध थे और उसने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली.'

ये भी पढ़ें: US Treasury Bonds: अमेरिका ने लिया है भारत से इतने अरब डॉलर का कर्ज, टैरिफ लगाने से पहले सोच लें ट्रंप! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget