एक्सप्लोरर

NEET-UG Paper Leaked Case: NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, ‘मास्टरमाइंड’ और 2 MBBS छात्र गिरफ्तार

NEET-UG Paper Leaked: पकड़े गए एमबीबीएस के दोनों छात्र कथित तौर पर पंकज कुमार नामक इंजीनियर की ओर से चुराए गए पेपर के लिए सॉल्वर के रूप में काम कर रहे थे. पंकज पहले ही अरेस्ट हो चुका है.

NEET-UG Paper Leaked Case Latest News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को NEET-UG पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड और 2 एमबीबीएस स्टूडेंट्स को अरेस्ट किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एमबीबीएस के दोनों छात्र सॉल्वर के रूप में काम करते थे. इन दोनों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है और दोनों ही भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं.

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी ने नीट-यूजी परीक्षा के दिन हजारीबाग में सेकेंड ईयर के एमबीबीएस छात्र मंगलम बिश्नोई और फर्स्ट ईयर के मेडिकल छात्र दीपेंद्र कुमार शर्मा की मौजूदगी की पुष्टि की है. अफसरों का कहना है कि ये दोनों कथित तौर पर पंकज कुमार नामक इंजीनियर की ओर से चुराए गए पेपर के लिए सॉल्वर के रूप में काम कर रहे थे, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है.

NIT जमशेदपुर तक जुड़े हैं तार

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी जमशेदपुर (झारखंड) के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य ने कथित तौर पर हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से नीट-यूजी पेपर चुराया था. एनआईटी, जमशेदपुर से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट शशिकांत पासवान उर्फ ​​शशि उर्फ ​​पासु इस खेल में कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया गया था.

19 जुलाई को भी अरेस्ट हुई थी मेडिकल की एक और छात्रा

इससे पहले शुक्रवार (19 जुलाई 2024) को सीबीआई ने रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को कथित तौर पर सॉल्वर मॉड्यूल का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की ओर से दो दिनों की विस्तृत पूछताछ के बाद कुमारी को हिरासत में लिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट कई याचिकाओं पर कर रहा सुनवाई 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पेपर लीक सहित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. NEET-UG का आयोजन NTA  की ओर से  सरकारी और निजी संस्थानों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस साल यह परीक्षा 5 मई को 571 शहरों में 4,750 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे. इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें

सांसदों का जुटान इत्तेफाक नहीं शक्ति प्रदर्शन! क्या महाविकास अघाडी में अब समाजवादी पार्टी भी हिस्सेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget