एक्सप्लोरर

NEET Result 2024: रिक्शा चलाने वाले की बेटी के NEET में आए 566 नंबर, ग्रेस के बाद घटकर हुए 366, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल

NEET News: नीट परीक्षा में हुई धांधली की जानकारी मिलने के बाद से ही आंचल की मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि आंचल पाल ने इस साल 12 वीं पास की है.

NEET News: देश की सबसे बड़ी और दूसरी सबसे मुश्किल परीक्षा एनईईटी यूजी पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. वहीं, 5 मई को नीट की परीक्षा के दिन से ही नीट एक्जाम 2024 पर एक-एक करके बड़े संगीन आरोप लगते जा रहे हैं. इस परीक्षा में आंचल पाल को काफी सदमा लगा है. जहां पर आंचल को पहले 720 में 566 अंक मिले थे. ऐसे में आंचल और उनके परिवारवालों की खुशी का ठिकाना न रहा. लेकिन ये खुशियां कुछ ही घंटों तक रह सकी. वहीं, दोबारा अंक चेक करने पर अंक 566 से नीचे गिरकर 366 अंक हो गए थे. इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया है.

दरअसल, नीट परीक्षा में आंचल पाल ने फ़ोन पर जब अपना रिजल्ट देखा तो आंचल की खुशी का ठिकाना ना रहा. ऐसे में आंचल को इस बात की खुशी थी इतने मार्क में कम से कम इन्हें सरकारी कॉलेज में बीएमएस/बीएचएमएस और बीडीएस में तो एडमिशन मिल ही जाएगा, लेकिन कुछ घंटे बाद आंचल को उसकी क्लास से फोन आया. जहां पर आंचल ने दोबारा चेक किया तो उसके अंक 566 से नीचे गिरकर 366 अंक हो गए थे.

आंचल के पिता चलाते हैं रिक्शा

वहीं, नीट परीक्षा में हुई धांधली की जानकारी मिलने के बाद से ही आंचल की मां और अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. बता दें कि आंचल पाल ने इस साल 12 वीं पास की है. जहां पर उसे 12 वीं कक्षा में 70% आए थे. वहीं, आंचल का सपना डॉक्टर बनने का है. जबकि, आंचल के पिता रिक्शा चलाते हैं. अपने सपने को सच करने के लिए आंचल ने 10वीं पास करने के बाद से ही नीट एक्जाम की तैयारी में जुट गई थी.

क्या है NEET धांधली का पूरा मामला?

दरअसल, इस मामले में एनटीए का कहना है कि कुछ एक्जाम सेंटरों पर पेपर देर से बंट पाए थे और टाइम के नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं जिस वजह से कुछ कैंडिडेट्स के 718 और 719 अंक आए हैं. पेपर लीक के आरोपों को एनटीए ने पूरी तरह निराधार बताया है.

वहीं, एनटीए का ये भी कहना है कि ये इस मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है और ये मामला केवल 1600 स्टूडेंट्स का है नाकि 24 लाख कैंडिडेट्स का. इस परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बहस में उतर गई हैं. जहां चारों तरफ से परीक्षा रद्द करके री-एग्जाम कराने की मांग उठ रही है.  

ये भी पढ़ें: Ladakh MP: कांग्रेस के हाथ को मिला एक और सांसद का साथ? लद्दाख के निर्दलीय सांसद ने की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget