एक्सप्लोरर

NE Elections 2023: मेघालय के फूलबाड़ी में चुनाव प्रचार करने गए टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला, शिकायत में एनपीपी पर लगा आरोप

मेघालय चुनाव में प्रचार के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एनपीपी कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एनपीपी कार्यकर्ताओं ने रात करीब साढ़े 10 बजे उनपर हमला कर दिया.

NE Elections 2023: देश के उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में चुनाव प्रचार हो रहे हैं. सभी दल अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. ऐसे में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विपक्षी पार्टी एनपीपी पर प्रचार के दौरान मार-पीट का आरोप लगाया है. 

मेघालय के फूलबाड़ी में टीएमसी ने बताया कि मंगलवार (7 फरवरी) को फूलबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में एनपीपी के कई कार्यकर्ताओं ने रात के 10.30 बजे अचानक चारबतापारा बूथ पर टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. 

'हमले में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ता'
एआईटीसी ने कहा कि एनपीपी कार्यकर्ताओं ने मेघालय टीएमसी के सभास्थल में तोड़फोड़ की. एनपीपी कार्यकर्ता हंगामा करते हुए बैठक परिसर में घुस गए. उनके हमले से 59 वर्षीय नोज़्रुल हक घायल हो गए.  मेघालय टीएमसी उम्मीदवार एसजी एस्मातुर मोमिनिन घायल पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं.  



NE Elections 2023: मेघालय के फूलबाड़ी में चुनाव प्रचार करने गए टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला, शिकायत में एनपीपी पर लगा आरोप

मारपीट के बाद टीएमसी ने सबूत के तौर पर घायलों की तस्वीरें जारी की हैं. उन तस्वीरों में घायलों के खून से लथपथ दृश्य सामने आए हैं जिसमें मेघालय टीएमसी कार्यकर्ताओं का खून बहते हुए देखा जा सकता है.

हमले के बाद क्या बोले स्थानीय उम्मीदवार?
मेघालय टीएमसी के उम्मीदवार एसजी एस्मातुर मोमिनिन ने कहा कि मेरे रिश्तेदारों ने फूलबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के चार बतापारा में एक सामाजिक भोज का आयोजन किया था जिसमें मेरे चाचा ने ग्रामीणों और उनके रिश्तेदारों को दावत में आमंत्रित किया था और मैं भी उसमें शामिल हुआ था. 

मैं सुबह करीब 9.30 बजे उनके घर पहुंचा. जैसे ही मैं वहां पहुंचा, एमबीसी श्यामनगर निर्वाचन क्षेत्र के नेतृत्व में एक जुलूस था और अचानक मेरे चाचा के घर के सामने जुलूस रुक गया, उस जुलूस में मौजूद लोगों ने उनके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया. जिससे वहां पर मौजूद 4 से 5 लोग घायल हो गए. उसके बाद घायलों को इलाज के लिए फूलबाड़ी सीएचसी ले जाया गया. 

'बिना अनुमति निकाला गया जुलूस'
यह वाकई चौंकाने वाली बात है कि यह जुलूस बिना किसी अनुमति के निकाला गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. मैं अपने सभी समर्थकों से अनुरोध करूंगा कि कृपया धैर्य रखें, कृपया स्थिति को सहन करें और किसी भी प्रकार की अराजकता पैदा न करें और अपने निर्वाचन क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करें.

मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 37 महिलाओं सहित कुल 379 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. 

Survey: 2024 में कांग्रेस नहीं, इनसे मिलेगी बीजेपी को तगड़ी फाइट, ताजा सर्वे के आंकड़े चौंका रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget