एक्सप्लोरर

NCP नेता और विधायक जितेंद्र अव्हाड को मिली जमानत, इन आरोपों में हुई थी गिरफ्तारी

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और विधायक जितेंद्र अव्हाड को जमानत मिल गई है. उन पर एक मामला मारपीट और दूसरा मामला महिला के साथ अभद्रता करने का था. ये दोनों ही मामला ठाणे में हुए.

Jitendra Awhad Got Bail: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और विधायक जितेंद्र अव्हाड को जमानत मिल गई है. अदालत ने उन्हें 15 हजार रुपये निजी मुचलके पर बेल मिल गई है. एनसीपी नेता जितेंद्र को कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था. उनके ऊपर मारपीट, महिला से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है. हालांकि अव्हाड ने इन आरोपों को फर्जी करार दिया था.

कुछ दिन पहले जितेंद्र अव्हाड ने ट्वीट करके अपने इस्तीफे का एलान किया था. उन्होंने कहा था कि पिछले 72 घंटों में उनके खिलाफ दो फर्जी केस लाद दिए गए. मैं अपनी आंखों के सामने लोकतंत्र की हत्या होते हुए नहीं देख सकता, इसलिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. जितेंद्र ठाणे के कलवा-मुम्ब्रा इलाके से एनसीपी विधायक हैं. उनके खिलाफ मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में ही महिला के साथ अभद्रता का मामला दर्ज किया गया. इससे पहले वर्तकनगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

क्या है पूरा मामला?

पहला मामला उनके खिलाफ ये रहा कि जितेंद्र आव्हाड ने अपने समर्थकों के साथ जाकर पुणे के मॉल में फिल्म 'हर-हर महादेव' की स्क्रीनिंग रुकवाई थी. आरोप है कि उन्होंने मॉल में जाकर मारपीट भी की थी. एनसीपी विधायक को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मैं इस मामले में जमानत नहीं मांगूंगा.

दूसरा मामला- जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जिस दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में बने फ़्लाइओवर का उद्घाटन करने आये थे, कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद एकनाथ शिंदे वापस अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे. तभी आव्हाड ने महिला को आपत्तिजनक शब्द कहे थे. महिला ने आरोप लगाया कि अव्हाड की नियत ठीक नहीं थी. पीड़ित महिला बीजेपी कार्यकर्ता बताई गई. घटना रविवार शाम 7 बजे की है.

ये भी पढ़ें: Jitendra Awhad Arrested: एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार, फिल्म हर-हर महादेव की रुकवाई थी स्क्रीनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget