एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: NCP प्रमुख शरद पवार की देर रात हुई एंडोस्कोपी सर्जरी, हालात स्थिर

रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद NCP प्रमुख शरद पवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था. फिलहाल मंगलवार रात को उनकी एंडोस्कोपी की गई है वहीं डॉक्टर की टीम जल्द ही उनके ऑपरेशन को लेकर फैसला ले सकते हैं.

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार की यहां एक अस्पताल में मंगलवार रात को एंडोस्कोपी की गई. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि ‘‘डॉक्टरों ने पवार की एंडोस्कोपी की है. वे उनका ऑपरेशन करने को लेकर जल्द ही फैसला करेंगे. हम और सूचना का इंतजार कर रहे हैं.’’

जल्द होगा शरद पवार का ऑपरेशन

रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद पवार को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके गॉल ब्लॉडर में समस्या है. NCP नेता नवाब मलिक ने बताया कि पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले, मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पेट में दर्द होने पर किया गया था भर्ती

मलिक ने ट्वीट किया था, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल (रविवार) शाम से पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया. जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके गॉल ब्लॉडर में समस्या है.’’

एंडोस्कोपी के बाद होगी सर्जरी

मंत्री ने कहा था, ‘‘वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है. उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी. इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं.’’ NCP नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः तमिलनाडु सीएम की मां पर टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग सख्त, A.Raja को किया जवाब तलब

100 मिलियन यूज़र्स के डेटा ब्रीच की छानबीन में जुटी मोबिक्विक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget