एक्सप्लोरर

शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष को निशाना बनाने के लिए सरकारी मंचों का करते हैं इस्तेमाल

Sharad Pawar: एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों में की गई टिप्पणियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री विपक्ष के लिए इस तरह के भाषण नहीं देते थे.

Sharad Pawar targeted PM Modi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष को निशाना बनाने के लिए सरकारी मंचों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उनके पूर्ववर्तियों ने कभी नहीं किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर में कहा था कि देश को ‘शॉर्टकट राजनीति नहीं, बल्कि सतत विकास की आवश्यकता है. उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा था. पीएम ने उन पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि इससे पहले करदाताओं का धन भ्रष्टाचार एवं वोट बैंक की राजनीति में नष्ट हो जाता था.

शरद पवार ने पीएम की आलोचनात्मक टिप्पणियों साधा निशाना

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री की आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की और पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषणों का हवाला दिया. पवार ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री केवल राजनीतिक रैलियों को संबोधित करते समय चुनाव प्रचार में ही विपक्ष के खिलाफ बोलते थे. पवार ने कहा, ‘‘मैंने नागपुर में हमारे प्रधानमंत्री का भाषण देखा है, जहां उन्होंने विपक्ष की आलोचना की है." पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित लगभग सभी प्रधानमंत्रियों के भाषण देखे हैं.

किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया…

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों में विपक्ष की आलोचना पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘अब यह सोचने का समय आ गया है कि विपक्षी दलों की आलोचना करने के लिए सरकारी मंच का उपयोग करना कितनी बुद्धिमानी है. शरद पवार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीतिक प्रचार के दौरान भी नेहरू कभी अपने विरोधियों की आलोचना नहीं करते थे. बल्कि वह अभियानों के दौरान अपनी नीतियां पेश करते थे और विभिन्न मुद्दों पर खड़े होते थे. 

विपक्ष के नेताओं को भी दी नसीहत

शरद पवार ने साथ ही विपक्ष के नेताओं को भी नसीहत दी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश के सभी प्रधानमंत्रियों ने इसे कायम रखा है लेकिन अब ऐसा नहीं है. एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है. बीजेपी लोकतांत्रिक तरीकों से सत्ता में आई है और उसकी सरकार का विरोध करना आज स्वास्थ्यकर नहीं है. 

यह भी पढ़ें:- MP News: पीएम की हत्या वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया के बयान से भारी बवाल, FIR के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget