एक्सप्लोरर

वसूली मामला: अनिल देशमुख पर लगाए आरोप को लेकर शरद पवार बोले-आज कहां हैं परमबीर सिंह?

Sharad Pawar on Parambir Singh: परमबीर सिंह को लेकर शरद पवार ने कहा कि एक दिन परमबीर सिंह मुझसे मिलने आए थे, तब मुझे बताया कि अनिल देशमुख के संदर्भ में मेरी एक शिकायत है.

Sharad Pawar on Parambir Singh: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने वसूली के आदेश दिए थे, इस संदर्भ में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पूरी जानकारी देने के बाद उन्होंने शरद पवार के भी ध्यान में बातें ला दी थीं. यह जानकारी खुद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने नागपुर में साझा की है.

नागपुर में शरद पवार ने कहा, "एक दिन परमबीर सिंह मुझे मिलने आए. मुझे बताया कि अनिल देशमुख के संदर्भ में मेरी एक शिकायत है. मैंने मुख्यमंत्री को भी इस बारे में अवगत कराया है और उन्होंने मुझे बताया कि अनिल देशमुख ने हमें वसूली करने की सूचना दी है. मैंने उनसे सवाल किया कि अनिल देशमुख ऐसी सूचना देंगे, इस पर मुझे विश्वास नहीं है और अगर दी भी होगी, तो आपको सूचना पर अमल करने की कोई जरूरत नहीं है."

शरद पवार ने आगे कहा कि मैंने परमबीर सिंह से कहा कि क्या आपने ऐसा किया है और जब मुंबई पुलिस आयुक्त ने इन सूचनाओं पर अमल ही नहीं किया, तो फिर अनिल देशमुख का दोष क्या है, यह मुझे समझ नहीं आ रहा?

उन्होंने कहा, "मैंने परमबीर सिंह से पूछा कि आप क्यों अनिल देशमुख को लेकर गैर-प्रचार कर रहे हैं. जब ये बात अनिल देशमुख के सामने आई, तो उसी दिन शाम को अनिल देशमुख ने मुझसे मुलाकात की और कहा कि अगर आयुक्त ऐसा आरोप लगा रहे हैं, तो जब तक इन आरोपों की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक मैं इस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, मैं इस्तीफा देना चाहता हूं."  शरद पवार ने कहा, "ये सब क्यों, केवल एक आयुक्त द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से हुआ. आज कहां हैं परमबीर सिंह. आज उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है."

PM Modi UP Visit: झांसी दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देश को सौंपेंगे ये खास युद्ध सामग्री

Delhi News: आज से दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget