एक्सप्लोरर

National Technology Day: कोरोना के खिलाफ जंग के लिए पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को किया सलाम

देश में 11 मई 1998 को पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की सफलता को National Technology Day के तौर पर मनाया जाता है. भारत ने तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 11 और 13 मई को परमाणु परीक्षण किए थे.

भारत के इतिहास में 11 मई 1998 का बेहद खास स्थान है. इस दिन भारत ने राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था. इसके साथ ही इस दिन को देश में राष्ट्रीय प्रॉद्यौगिकी दिवस (National Technology Day) के तौर पर मनाया जाता है. सोमवार 11 मई को National Technology Day 2020 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और 1998 को पोखरण परमाणु परीक्षण को याद किया.

पीएम ने ट्वीट कर लिखा, “National Technology Day पर, राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं. 1998 में आज ही के दिन हमारे वैज्ञानिकों द्वारा हासिल की गई असाधारण उपलब्धि को भी हम सब याद करते हैं. यह भारतीय इतिहास में एक अहम अवसर था.”

पीएम ने साथ ही अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का एक हिस्सा भी ट्वीट किया जिसमें वो पोखरण परमाणु परीक्षण को याद कर रहे थे. उन्होंने इसके साथ लिखा कि पोखरण ने दिखाया कि एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के होने से कितना फर्क आता है.

इसके साथ ही पीएम कोरोनावायरस से जंग में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का भी जिक्र किया और इस प्रयास में जुटे लोगों को सलाम किया. उन्होंने लिखा, “आज टेक्नोलॉजी दुनिया को COVID-19 से आजाद कराने की कोशिशों में सहायता दे रही है. मैं उन सभी लोगों को सलाम करता हूं, जो कोरोना वायरस को हराने के तरीके तलाशने में रिसर्च और इनोवेशन के मोर्चे पर डटे हुए हैं. उम्मीद है कि हम इस ग्रह को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का लगातार इस्तेमाल करते रहें.”

पोखरण में भारत ने दिखाया था दम

11 मई 1998 को भारतीय वैज्ञानिकों ने बेहद गुपचुप तरीके से राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था. इसे पोखरण-2 नाम दिया गया था. भारत ने इससे पहले 1974 में इंदिरा गांधी की सरकार में पहली बार पोखरण में ही सफल परमाणु परीक्षण किया था.

11 मई को वाजपेयी सरकार के मार्गदर्शन में पूर्व राष्ट्रपति और तत्कालीन डीआरडीओ चीफ एपीजे अब्दुल कमाल के नेतृत्व में भारत ने शक्ति-1, शक्ति-2 और शक्ति-3 नाम के 3 परमाणु बमों का एक साथ सफल विस्फोट किया था. इस परीक्षण के साथ ही भारत परमाणु क्षमता हासिल करने वाला दुनिया में छठा देश बन गया.

परीक्षण के बाद शाम को प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफल परीक्षण की घोषणा की थी. अपनी क्षमता को फिर से प्रदर्शित करते हुए भारत ने 2 दिन बाद ही 13 मई को भी शक्ति-4 और शक्ति-5 बम का भी सफल परीक्षण किया.

ये भी पढ़ें

फेसबुक ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए बदला डिजाइन, पहली बार जारी किया डार्क मोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget