एक्सप्लोरर

मुंबई: कल्याण से लेकर डोंबिविली तक बारिश, शहर की सड़कों पर भरा पानी, विमानों की आवाजाही पर भी असर

मुंबई में बारिश जारी है, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में, रेलवे ट्रैक पर जल जमाव होने के साथ ही लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई से सटे कल्याण से लेकर डोंबिविली तक बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है. शहर की सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मुंबई में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है. मुंबई में बारिश की वजह से विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है.

शिवसेना सांसद के बंगले के बाहर भी जलभराव

कल्याण के विठ्ठलवाडी रेलवे स्टेशन के बाहर वालधुनी नदी का पानी पुल के ऊपर चार फीट तक पहुंच गया है. जिसके बाद यातायात को रोक गिया गया है. इलाके के कई घरों में भी पानी भर गया है. फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने लोगों को घर से बाहर निकाला लिया है. बारिश की वजह से कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत के बंगले के बाहर भी जलभराव हो गया है.

असम और बिहार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हुई

मुंबई में बारिश की वजह से विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है. मुम्बई एयरपोर्ट पर रात 12 बजे के बाद से अब तक 11 उड़ाने रद्द की गई हैं. इनमें से सात डिपार्चर और चार आनी वाली फ्लाइट हैं. वहीं, 8 फ्लाइट को चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए हैं. जबकि 9 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया है.

शहर के कई निचले इलाकों में भरा पानी

बता दें कि मुंबई में एक सप्ताह कमजोर रहने के बाद मानसून दोबारा पूरी ताकत के साथ मुंबई, तटीय कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य भागों में सक्रिय हो गया है. इससे यहां का सामान्य जनजीवन काफी बाधित रहा. मुंबई में बारिश जारी है, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में, रेलवे ट्रैक पर जल जमाव होने के साथ ही लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है.

जलजमाव से ट्रैफिक प्रभावित

रेंगते यातायात के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लशहर के कुछ हिस्सों और उपनगरों जैसे परेल, दादर, वडाला, कुर्ला, सायन, तिलक नगर, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, गोरेगांव, मलाड और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सड़कों पर भी हुए जलजमाव से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और पैदल यात्रियों को आने जाने में भी कठिनाई हो रही है.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के आदर्श नगर में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

कर्नाटकः सीएम येदियुरप्पा की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों-बुनकरों के लिए बड़े एलान, बुनकरों का 100 करोड़ का कर्जा माफ

बजरंग दल-VHP ने अकबरूद्दीन ओवैसी के खिलाफ पुलिस में भड़काऊ भाषण की शिकायत दर्ज कराई, ओवैसी का इंकार

आजम खान के बयान पर बोलीं जया प्रदा-वो सदन में रोमियो की तरह बर्ताव कर रहे हैं, निष्कासित किया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget