एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train Update: मुंबई में आज से चलाई जाएंगी अतिरिक्त 204 ट्रेनें, करीब 95 फीसदी लोकल ट्रेन सर्विस होंगी बहाल

मुंबई लोकल में यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा को देखते हुए रेलवे की ओर से 204 अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. अतिरिक्त ट्रेनें चलने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी.

मुंबईः मुंबई की 'लाइफलाइन' लोकल ट्रेनों का आज से अतिरिक्त परिचालन शुरू किया जाएगा. लोगों की सहूलियत को देखते हुए 204 अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. आम लोगों की सुविधाजनक यात्रा को देखते हुए रेलवे की ओर से इसका फैसला लिया गया है. मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी. मौजूदा वक्त में लोकल ट्रेन की सुविधा कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही था जो कि अब आम लोगों के लिए भी शुरू हो जाएगा.

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 204 अतिरिक्त ट्रेन शुरू करने के बाद मुंबई में चलने वाले कुल लोकल ट्रेन सेवाओं की करीब 95 प्रतिशत सेवाएं बहाल हो जाएंगी. कोरोना महामारी से पहले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था.

खास यात्रियों को ही मुंबई लोकल में यात्रा करने की थी अनुमति

लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने पर जल्द फैसला किया जाएगा. मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी को देखते हुए, केवल कुछ यात्रियों को ही मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति थी. इन यात्रियों में महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं.

मध्य रेलवे-पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, ''मध्य रेलवे ने 1,580 उपनगरीय सेवा की संख्या को बढ़ाते हुए 1,685 कर दिया है जबकि पश्चिमी रेलवे ने 1,201 सेवाओं को बढ़ाते हुए 1,300 कर दिया है जोकि शुक्रवार से लागू होगा.''

85 लाख यात्री रोजाना करते थे यात्रा

कोरोना संक्रमण के पहले मुंबई लोकल से करीब 85 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते थे. इन यात्रियों को ढोने के लिए 3200 ट्रेन सेवाओं का उपयोग होता था. मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) 157 स्टेशनों को मिलाकर बना है. इसका नेटवर्क 390 किलोमीटर में फैला हुआ है.

देश में कोरोना के बाद पटरी पर लौटेगा विकास, नया रिकॉर्ड कायम करेंगे सड़क परिवहन और रेलवे

मुंबईः फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने तीन कास्टिंग डायरेक्टर्स को किया गिरफ्तार, नाबालिक लड़की का कर रहे थे सौदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget