एक्सप्लोरर

मुंबई: आजीवन कारावास की सजा काट रहा गैंगस्टर जेल से ही खेलता था खूनी खेल, जानिए कैसे

बचकाना जेल में बैठकर फ़ोन करता था और पैसे मांगता था. इसके बाद वो अपने पुराने यूट्यूब का लिंक भेजकर उसे अपने बारे में बताता था और डराता था. सूत्र बताते हैं कि बचकाना वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था.

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर स्थित एक बिल्डर को धमकी देकर उससे 50 लाख की वसूली की मांग करने के आरोप में पुलिस ने गैंगस्टर यूसुफ़ बचकाना को गिरफ्तार किया है. बचकाना साल 2001 से ही जेल में है और वहां से फिरौती मांगने का और खून करने की साज़िश रचा करता था. पुलिस के क्राइम डेटा के मुताबिक़, बचकाना पर 15 मामले मुंबई में दर्ज हैं तो 8 मामले कर्नाटक में रजिस्टर हैं.

जेल में रहकर हत्याओं-फिरौती की वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, जेल में रहकर बचकाना ने 2 हत्याओं और दर्जन भर फिरौती की वारदात को अंजाम दिया है. सूत्रों के मुताबिक बचकाना कर्नाटक के बेल्लारे जेल में बैठकर अपने वसूली का धंधा चलाया करता था. इसी जांच के दौरान पता चला कि बचकाना ने नवी मुंबई के एक बिल्डर को भी धमकी देकर 25 लाख रुपए की मांग की थी.

कैसे मांगता था पैसे?

क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक योगेश चव्हाण ने बताया कि बचकाना जेल में बैठकर फ़ोन करता था और पैसे की मांग करता था. इसके बाद वो अपने पुराने यूट्यूब का लिंक भेजकर उसे अपने बारे में बताता था और डराता था. सूत्र बताते हैं कि बचकाना वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था ताकि व्हट्सअप कॉल पर इंटेरनेशन नम्बर दिखाई दे.

जांच के दौरान यह भी पता चला कि मुंबई में बीएमसी में काम करने वाला कर्मचारी प्रकाश कूंचकरवे उसके लिए यहां मुंबई में काम करता था और सारे टार्गेट के कांटैक्ट निकालकर उसे देने के काम करता था, जिसके बाद वो उन लोगों को धमकी भरा फ़ोन कॉंल करता था और प्रोटेक्शन मनी मांगता था.

कौन है ये यूसुफ़ बचकाना?

बचकाना का जन्म मुंबई में हुआ उसपर 16 साल की उम्र में पहला मामला मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, तब उसने एक दलाल पर जानलेवा हमला किया था चूंकि वो नाबालिग था, इस वजह से उसे जल्द ही रिहा कर दिया गया था. इसके बाद साल 2001 में बचकाना ने रवि पुजारी और गुरु सातम के कहने के बाद बैंगलोर में सुब्बा राजू नाम के बिल्डर की हत्या की थी. बताया जाता है कि यह सुपारी किसी मुतप्पा नाम के लैंड माफिया ने दी थी. उसी मामले में बचकाना को आजीवन कारावास की सजा मिली है और साल 2001 से ही वो जेल में है.

जेल में रहकर हत्या कराई

क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि बचकाना ने साल 2020 में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करके धारवाड़ हुबली में हत्या कराई थी. बचकाना का गाव हुबली में होने की वजह से उसकी बात मानने वाले कई लोग है और उसकी बहुत बढ़िया पैठ है. इसी तरह का नेटवर्क वो मुंबई में भी बना रहा था.

कई और लोग गैंग में हैं!

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर डीके राव की मुंह बोली बहन को गिरफ़्तार किया है, जिसका नाम हबिबा खान उर्फ़ आपा उर्फ़ दीदी है. हबिबा के ख़िलाफ़ बदलापुर में फिरौती मांगने को लेकर मामला दर्ज है, उस मामले में उसके साथ साथ डीके राव भी एक आरोपी है.  पुलिस सूत्रों की माने तो हबिबा के पति का नाम हुसैन खान उर्फ़ मल्या भाई है. मल्या पहले हाजी मस्तान के लिए काम करता था. फ़िलहाल उसकी मौत हो गई है. आरोप है कि हबिबा भी प्रकाश की तरह टार्गेट ढूंढकर लाती थी.

यह भी पढ़ें-

Mumbai Rains: मुंबई में आज से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना- IMD

Pegasus Spyware Case: कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक आज, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget