एक्सप्लोरर

मुंबई: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट, पुलिस ने चार किन्नरों को किया गिरफ्तार

मुंबई में पुलिस ने चार किन्नरों को ट्रैफिक कॉन्सटेबल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. किन्नरों के साथ ड्यूटी पर तैनात कॉन्सटेबल की चलान भरने को लेकर बहस हुई थी. मामले ने तूल इतना पकड़ा कि नौबत मारपीट तक की आ गई.

मुंबई: आए दिन सड़क पर लोगों की पुलिस वालों से चलान भरने को लेकर कहासुनी होती रहती है, ऐसे ही एक मामले में कल 4 किन्नरों ने मिलकर एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने किन्नरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

चार किन्नरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंतनगर पुलिस ने पीड़ित ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का नाम विनोद सोनावणे बताया है और उसकी तैनाती विक्रोली ट्रैफिक डिवीजन में है. सोनावणे ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 16 फरवरी की शाम छेड़ानगर जंक्शन के पास उनकी ड्यूटी थी. ट्रैफिक नियंत्रण पर तैनाती के समय उन्होंने पाया कि एक ऑटो रिक्शा में तीन से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने ऑटो रिक्शा को रुकवाया और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर चलान की प्रक्रिया शुरू की.

ट्रैफिक कॉन्सटेबल की पिटाई का आरोप

ऑटो रिक्शा का फोटो निकालने की कार्रवाई कर रहे थे कि इसी दौरान चार किन्नरों में से एक नीचे उतरा और उससे बहस शुरू कर दी. बहस ने बढ़कर विवाद का रूप ले लिया और नौबत मारपीट तक की आ गई. किन्नर ने सोनावणे के सिर पर मारा और फिर सभी किन्नरों ने मिलकर उसकी लात-मुक्के से पिटाई शुरू कर दी. मारपीट के दौरान आरोपियों ने कॉन्सटेबल का यूनिफार्म फाड़ दिया. उसके बटन तोड़े और फिर हाथ से वॉकी टॉकी छीनकर जमीन पर पटक दिया. घटना शाम करीब 7 बजे की है. उसके बाद सोनावणे ने पंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की. जिसके बाद गिरफ्तार किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया. किन्नरों के नाम लहू मकासरे, विकी कांबले, तनु ठाकुर और जेबा शेख है.

Farmers Protest: असंतुष्टों को चुप कराने के लिए राजद्रोह का कानून नहीं लगा सकते- कोर्ट

Toolkit Case: आरोपी निकिता जैकब को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते की रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget